टिड्डी दल का रतलाम जिले में प्रवेश, भगाने के लिए किया केमिकल का छिड़काव

टिड्डी दल का रतलाम जिले में प्रवेश, भगाने के लिए किया केमिकल का छिड़काव

रतलाम| सुशील खरे| पाकिस्तान से चल कर राजस्थान के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुका टिड्डी दल करोड़ो की संख्या में रतलाम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में भी पहुँचा । विभिन्न उपायों के जरिये किसान टिड्डियों को खदेड़ने में लगे है ।

कलेक्टर रुचिका चौहान व जिला पंचायत सीईओ संदीप केरकट्टा ने पहले से ही कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अमले को सतर्क कर रखा था । कल रात में आदिवासी अंचल सरवन में टिड्डी दल द्वारा विश्राम करने के दौरान फायर फाइटर से केमिकल का छिड़काव किया गया । आज सुबह रतलाम ग्रामीण के क्षेत्रों में टिड्डी दल का प्रवेश हुआ । किसान विभिन्न उपायों से टिड्डियों को खदेड़ने में लगा है । साथ ही फायर फाइटर से केमिकल का छिड़काव भी किया जा रहा । चूंकि खेतो में पहले से ही किसान फसलों को समेट चुके है तो नुकसान की आशंका कम है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews