जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मनचले ने महिला से की छेड़छाड़, स्टेशन पर चप्पल से हुई धुनाई

ratlam

Ratlam News: जोधपुर-इंदौर ट्रेन में एक युवक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर जा रहे एक युवक ने महिला को परेशान करना शुरू किया और अश्लील कमेंट करते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। परेशान महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद जावरा रेलवे स्टेशन पर युवक की जमकर पिटाई हुई।

युवक की चप्पल से पिटाई

ट्रेन में जब युवक की छेड़छाड़ ज्यादा बढ़ गई तो परेशान महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने जावरा रेलवे स्टेशन पर युवक को ट्रेन से नीचे उतारा। यहां महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई की और अन्य लोग भी उससे पूछताछ करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”854074585″]

नहीं थे पुलिसकर्मी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वह शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्टेशन पर एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। महिला के साथ रेल में हुई छेड़छाड़ और स्टेशन पर युवक के साथ की गई मारपीट कहीं ना कहीं सुरक्षा में होने वाली लापरवाही को उजागर कर रही है। जावरा रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व में एक चौकी हुआ करती थी, लेकिन अब वहां पर कोई भी जवान तैनात नहीं रहता है।

नहीं हुआ प्रकरण

खबरों के मुताबिक छेड़छाड़ और मारपीट की इस घटना के बाद युवक को नीमच थाने ले जाया गया था। इस मामले में फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews