Hindi News

24 सितंबर से चमकने वाला है इन राशियों की किस्मत का सितारा, माता दुर्गा की कृपा से दूर होगी परेशानी, होगा धन लाभ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
शारदीय नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा की पूजन अर्चन का विशेष महत्व माना गया है। 24 सितंबर की बात करें तो आज का दिन कई लोगों के जीवन में चमत्कारी बदलाव लेकर आएगा।
24 सितंबर से चमकने वाला है इन राशियों की किस्मत का सितारा, माता दुर्गा की कृपा से दूर होगी परेशानी, होगा धन लाभ

शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है जिसका उल्लास हर जगह छाया हुआ है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो माता चंद्रघंटा को समर्पित किया गया है। आज के शुभ मौके पर देवी चंद्रघंटा की पूजा अर्चन होती है। देवी मां जब भी आती है अपने साथ शुभ परिणाम लेकर आती हैं।

नवरात्रि वैसे भी उमंग और उल्लास का त्यौहार है लेकिन राशियों के हिसाब से बात करें तो 24 सितंबर से कई राशियों की जिंदगी बदलने वाली है। दरअसल, चंद्रदेव अपनी चाल बदल रहे हैं जिसकी वजह से हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि ऐसी है जिनके जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें विशेष लाभ की प्राप्ति होने वाली है। इनमें से जो लोग ज्वेलरी से जुड़ा व्यवसाय करते हैं उन्हें तो बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। धन संपत्ति में वृद्धि की योग बनेंगे और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी जो परिवार में खुशियों का माहौल लेकर आएगी।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होने वाला है। आप सकारात्मकता के साथ जो भी सोचेंगे उसमें सफल जरूर होंगे। भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके सामने आएगी। तनाव दूर होगा और मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी परेशानी समाप्त हो जाएगी। इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। लंबे समय से जो परेशानी चल रही थी वह आप समाप्त होने वाली है। माता दुर्गा को लाल, पीले और सफेद फूल अर्पित कर आप परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews