शुक्रवार के ये उपाय बदल सकते हैं आपका भाग्य, आर्थिक तंगी होगी छूमंतर

Shukrwar Upay: क्या आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं? क्या हर कोशिश के बावजूद आपके हाथ से पैसे फिसलते जा रहे हैं? अगर हां, तो शुक्रवार का दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है।
Shukrawar Upay

Shukrwar Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है, आज शुक्रवार का दिन है और यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

लोगों को जीवन में धन से जुड़ी तमाम प्रकार की परेशानियां होतीहैं, कुछ लोगों के पास धन आता नहीं है, तो वहीं कुछ लोगों के पास धन आता है लेकिन टिकता नहीं है, ऐसे में लोग मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं और आर्थिक समृद्धि की कामना करते हैं।

शुक्रवार के उपाय (Shukrwar Upay)

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है, इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं, पूजा के दौरान आप मां लक्ष्मी के किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं, इसके अलावा अगर आप चाहे तो कुछ सरल और आसान उपाय भी शुक्रवार के दिन अपना सकते हैं, इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं।

व्यापार में तेजी लाने के लिए

यदि व्यापार में लगातार धन हानि हो रही है, तो ऐसे में शुक्रवार के दिन गल्ले पर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें, दाईं और भगवान विष्णु और बाईं और गणेश जी रखें। नियमित रूप से दीपक जलाकर पूजा करें और लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।

प्रमोशन पाने के लिए

अगर आप लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं लेकिन आपको अभी तक प्रमोशन नहीं मिला है, शुक्रवार के दिन घर की पूजा स्थल पर कमल पर विराजित मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। शाम को घी का दीपक जलाकर दूसरों को शंख, कौड़ी, कमल का फूल और खेर का भोग अर्पित व्रत करें।

भाग्य को आकर्षित करने के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपका भाग्य चमक जाए, तो ऐसे में शुक्रवार के दिन भोजन में दही का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, व्यक्ति का मन खुश रहता है।

परिवार में सुख-समृद्धि के लिए

परिवार में सुख समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन घर की मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है, रंगोली बनाएं और गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों के बीच में प्रेम भाव बढ़ता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews