Hindi News

हनुमान जी के 5 नामों पर करें बेटे का नामकरण, बच्चे के जीवन में उत्साह और ऊर्जा लाएंगे ये नाम

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
हर व्यक्ति के जीवन पर उसके नाम का बहुत गहरा असर होता है। यही कारण है कि जब बच्चों का नामकरण किया जाता है तो अर्थपूर्ण नाम तलाशे जाते हैं। चलिए आज हम आपको हनुमान जी से प्रेरित नाम बताते हैं।
हनुमान जी के 5 नामों पर करें बेटे का नामकरण, बच्चे के जीवन में उत्साह और ऊर्जा लाएंगे ये नाम

Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। जिस घर में बच्चे रहते हैं, वहां हमेशा चहल पहल बनी रहती है। घर में जब मेहमान का आगमन होता है तो हर कोई खुशी के साथ उनका स्वागत करता है। बच्चों का बहुत ख्याल रखा जाता है और उसके लिए तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

घर में बच्चों के आने के बाद तरह-तरह की रस्में की जाती है, जो परंपरा और भगवान के आशीर्वाद से जुड़ी होती है। इनमें से एक रस्म नामकरण संस्कार की भी होती है। इसके जरिए बच्चों को खूबसूरत नाम देने की कोशिश की जाती है। इस दौरान ऐसे नाम चुने जाते हैं जिनके अर्थ खास हो। अगर आप अपने बच्चों को शक्ति और साहस से प्रेरित नाम देना चाहते हैं तो हनुमान जी के नाम पर बच्चों का नामकरण किया जा सकता है। चलिए हम आपको कुछ सुंदर और सकारात्मक नाम बताते हैं।

हनुमान जी से प्रेरित नाम (Baby Name)

बजरंग

यह नाम पूरी तरह से बजरंगबली को संदर्भित करने का काम करता है। इस नाम का अर्थ शक्ति का अवतार होता है। यह आपके बच्चे में साहस नहीं डरता और शक्ति की भावना लाने का काम करेगा।

हनुमंत

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। हनुमान जी को इस नाम से भी पुकारा जाता है। ये नाम आपके बच्चे में दृढ़ निश्चय और निष्ठा की भावना जागृत करेगा।

मारुति

भगवान हनुमान को इस नाम से भी पुकारा जाता है। यह नाम वायु देवता से जुड़ा हुआ है। यह आपके बच्चे में गति, तीव्रता और साहस लेकर आएगा।

शौर्य

यह एक खूबसूरत नाम है जो बच्चे के लिए बिल्कुल बेस्ट साबित होगा। इसका सीधा-सीधा संबंध वीरता है। यह आपके बच्चे को वीर बनाने का काम करेगा।

संजीवन

अगर कोई खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। यह नाम जीवन शक्ति का प्रतीक है। संजीवनी बूटी ने जिस तरह से लक्ष्मण जी में नया जीवन भर दिया था। उसी तरह से नाम बच्चों के जीवन में ऊर्जा और उत्साह लाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews