Hindi News

Baby Name: गौतम बुद्ध से प्रेरित नामों पर करें बच्चों का नामकरण, यहां जानें खूबसूरत अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों का नाम सबसे प्यारा और खूबसूरत रखना चाहते हैं। वह यह भी चाहते हैं कि नाम का अर्थ अच्छा हो जो बच्चे के जीवन पर प्रभाव डालें। चलिए आज गौतम बुद्ध से प्रेरित कुछ नाम जानते हैं।
Baby Name: गौतम बुद्ध से प्रेरित नामों पर करें बच्चों का नामकरण, यहां जानें खूबसूरत अर्थ

Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। वह जहां जाते हैं उस जगह को अपने नटखट अंदाज और किलकारी से खुशियों से भर देते हैं। बच्चों को तो वैसे भी भगवान का स्वरूप कहा जाता है। जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो हर कोई उसकी आवभगत में लग जाता है। छोटे-छोटे नन्हे कदम अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सकारात्मकता लेकर आते हैं।

हिंदू धर्म में 16 संस्कार किए जाते हैं। इनमें से एक संस्कार नामकरण का भी होता है। यह एक ऐसा संस्कार है जो बच्चों को जीवन भर के लिए एक पहचान देता है। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको गौतम बुद्ध से प्रेरित कुछ नाम के बारे में बताते हैं, जो आप बच्चों के लिए चुन सकते हैं। चलिए यह प्यारे नाम और इनके अर्थ जानते हैं।

सिद्धार्थ

यह एक बहुत ही प्यारा नाम है जो आप बच्चे को दे सकते हैं। इसका अर्थ लक्ष्य को पानी वाला व्यक्ति होता है। यह नाम आपके बच्चे को हमेशा अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब करेगा।

गौतम

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो बोलने और सुनने में भी अच्छा लगता है। ये स्वयं गौतम बुद्ध का नाम है। इस नाम का अर्थ ज्ञान का प्रतीक होता है जो आपके बच्चे को बुद्धिमान बनाएगा।

तथागत

यह बहुत ही हटकर नाम होगा जिस पर आप बच्चे का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ सत्य को जीतने वाला होता है।

अशोक

यह पुराना लेकिन अर्थपूर्ण नाम है। दरअसल्या सम्राट अशोक से जुड़ा हुआ नाम है जिन्होंने गौतम बुद्ध से प्रेरित होकर बौद्ध धर्म को अपनाया था।

राहुल

यह बहुत ही प्यारा नाम है और आम जीवन के अलावा फिल्मों में भी यह नाम खूब पर प्रचलित हुआ है। राहुल बुद्ध के पुत्र का नाम था।

सुमेधा

अगर आपके घर में नन्ही गुड़िया आई है तो आप उसे यह नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ बुद्धिमान होता है जो आपकी बच्ची को समझदार और बुद्धिशील बनाएगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews