Hindi News

भगवान विष्णु से प्रेरित 7 खूबसूरत नाम, ये बदल देंगे बच्चे का जीवन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता के लिए दुनिया में उनकी संतान से ज्यादा कीमती कुछ नहीं है। सभी अपने बच्चे को बेहतर से बेहतर भविष्य देना चाहते हैं। उनका नाम उनके बेहतर भविष्य को बनाने में विशेष योगदान दे सकता है।
भगवान विष्णु से प्रेरित 7 खूबसूरत नाम, ये बदल देंगे बच्चे का जीवन

Baby Names: जिस घर में बच्चे होते हैं, वहां हमेशा रौनक देखने को मिलती है। बच्चों की मासूमियत और किलकारी घर के सभी लोगों का दिल जीत लेती है। जब बच्चों के नन्हे कदम घर में पड़ते हैं, तो अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं। अपने घर की इस नन्ही खुशी का हर कोई दिल खोल कर स्वागत करता है।

बच्चों के घर में आगमन के बाद हर सदस्य की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सभी के पास बच्चों से जुड़ी कोई ना कोई जिम्मेदारी होती है। सबके बीच एक बेहतरीन नाम तलाश करना भी बहुत जरूरी काम होता है। अगर आप भी किसी नन्हे मेहमान के मामा, मौसी, बुआ, चाचा बने हैं, तो उनके लिए कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। नामकरण संस्कार का हिंदू धर्म में वैसे भी बहुत महत्व माना गया है। इस संस्कार के दौरान बच्चों के लिए खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम ढूंढे जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको भगवान विष्णु से प्रेरित कुछ नाम बताते हैं।

भगवान विष्णु से प्रेरित नाम

विवान

यह बहुत छोटा और खूबसूरत नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ जीवन देने वाला होता है।

निवान

यह भी एक प्यारा नाम है जिस पर नामकरण किया जा सकता है। मोक्ष दिलाने वाला यही कहलाता है।

श्रीयम

ये नाम बेटे के लिए बिल्कुल बेस्ट साबित होगा। इसका अर्थ लक्ष्मीपति और ऐश्वर्य तथा संपन्नता का देवता होता है।

विहान

ये बहुत ही अट्रैक्टिव नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। बिहार का अर्थ सुबह की पहली किरण और भगवान विष्णु के समान रूप होता है।

विराज

बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। जिसमें भगवान विष्णु के समान गुण होते हैं, उसे यही कहा जाता है।

दिव्यांश

ये बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। जो भगवान विष्णु के अंश से बना हो उसे यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews