
हर माता पिता अपने बच्चों से जुड़ी सारी चीजों को सबसे बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। वह यह सोचते हैं कि उनके बच्चे को जो भी मिले या वह जो भी करें वह सबसे अच्छा होना चाहिए। बच्चों को बेहतरीन व्यक्तित्व का स्वामी बनाने के लिए बचपन से उसमें अच्छे गुण डालने की कोशिश भी की जाती है। यह तो हम सभी जानते हैं की माता-पिता से मिले गुणों के अलावा किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में जो गुण आते हैं वह कहीं ना कहीं उसके नाम से जुड़े होते हैं।
जैसा नाम वैसा काम वाली कहावत तो हम सभी सालों से सुनते आ रहे हैं। यह कहीं ना कहीं सच भी है इसलिए जब भी बच्चों का नामकरण किया जाता है तो ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं जिनका कोई शानदार अर्थ निकलता है। घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद सभी सदस्यों को खूबसूरत नाम ढूंढने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है।
B से बच्चों के नाम (Adorable Baby Name)
अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो जाहिर सी बात है आप उसके लिए कोई ना कोई प्यारा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। वहीं अगर ये जुड़वा है तो खुशियां भी डबल हो गई होगी। अपने नन्हे मेहमान को आप अगर B अक्षर से कोई नाम देना चाहते हैं तो हम कुछ सुंदर नामों की लिस्ट लेकर आए हैं। यह नाम आपके बच्चे के पूरे जीवन को बदल कर रख देंगे। चलिए यह नाम और उनके सुंदर आज जान लेते हैं।
भाविन और भाविश
यह दोनों बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने नन्हें राजकुमारों को दे सकते हैं। भाविन का अर्थ भावनाओं से भारत और भावेश का अर्थ भी भावनाओं को समझने वाला होता है।
भौमिक और भौविश
यह भी दो प्यारे नाम है जो आप अपने ट्विंस बेबी को दे सकते हैं। भूमि से संबंधित और भूमि के स्वामी को यही कहा जाता है।
बरुण और बिहान
यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने छोटे बच्चों को दे सकते हैं। बरुण का अर्थ जल के देवता और पानी के स्वामी होता है। वहीं बिहान का अर्थ सुबह और सबेरा होता है।
बहुल और ब्रिहत
यह दोनों भी बहुत सुंदर नाम है जो आप अपने नन्हें राजकुमारों के लिए चुन सकते हैं। बहल का अर्थ सुंदर और चमकने वाला सितारा। वहीं ब्रिहत का अर्थ शक्तिशाली और महान होता है।
बासित और बनीत
यह भी दो प्यारे नाम है जो आप अपने राजकुमारों के लिए चुन सकते हैं। बनीत का अर्थ उधर और सरल स्वभाव का व्यक्ति होता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

