अंक शास्त्र में बहुत शुभ माना गया है ये एंजल नंबर, जीवन में लाता है तरक्की और बदलाव

Numerology

Numerology: अंकों का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। यह हमारी जिंदगी को गहरे तरीके से प्रभावित करते हैं क्योंकि इनका संबंध सीधे ग्रह नक्षत्र की स्थिति से होता है। जब भी व्यक्ति के जीवन के बारे में पता करना होता है तो राशि देखी जाती है लेकिन जन्मतिथि के जरिए भी यह सब कुछ पता किया जा सकता है। अंक शास्त्र ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो हमें अंकों के जरिए हमारे जीवन के बारे में बताने का काम करती है।

कई बार ऐसा होता है कि कुछ नंबर बार-बार हमें अपने आसपास दिखाई देते हैं। चाहे हमने उस नंबर को अपने मोबाइल में देखा हो किसी नेम प्लेट पर किसी गाड़ी की नंबर प्लेट पर या फिर कोई अन्य जगह ये बार-बार हमारे सामने आता है। इस तरह से बार-बार एक ही नंबर का दिखाना काफी कुछ कहता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एंजल नंबर के बारे में बताते हैं जिसका उल्लेख अंक शास्त्र में किया गया है।

ये है एंजल नंबर

अगर आपको 222 नंबर जगह दिखाई दे रहा है तो समझिए कि यह आपके लिए कोई ना कोई संकेत है। 222 को अंक शास्त्र में एंजल नंबर कहा गया है यह व्यक्ति के जीवन में विश्वास और संतुलन का प्रतीक होता है। इसे काफी शुभ माना जाता है। आज आपको इस नंबर के दिखने के अर्थ बताते हैं।

दूर होगी परेशानी

222 दिखने का मतलब ही है कि आप अब तक जितनी भी समस्याओं से परेशान चल रहे हैं धीरे-धीरे सभी दूर हो जाएगी। कोशिश करें कि आप जिन परेशानियों में है उनसे बाहर आ पाए।

हासिल होगी सफलता

ये नंबर हमें जीवन में सफलता का संकेत देने के लिए दिखाई देता है। अगर आप भी बार-बार इसका सामना कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप जल्द ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

पूरे होंगे सपने

इस अंक से यह संकेत मिलता है कि हमारे सारे सपने पूरे होने वाले हैं। अचानक से कोई दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा और उस दिन आप अपनी सारी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे।

रिश्ते होंगे मजबूत

इस नंबर के देखने का मतलब है कि आप अपनी जिंदगी के सभी रिश्तों को अच्छी तरह से निभा पाएंगे। अपनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और मधुरता बढ़ेगी।

करियर में तरक्की

यह नंबर करियर में तरक्की का संकेत देता है। अगर आपको बार-बार दिखाई दे रहा है इसका यह मतलब है कि आपके कार्य क्षेत्र में बदलाव होगा और आप बेहतरीन मुकाम हासिल करेंगे। यह नंबर कहता है कि अब समय आ गया है जब आपको आगे बढ़ना है। ऐसे समय में अगर आप मेहनत कर लेते हैं तो यह बहुत लाभदायक साबित होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews