
Shani Dev Rashi Parivartan : शनि देव को न्याय कर्म और धर्म का देवता माना जाता है क्योंकि वह व्यक्ति को उसके अच्छे या बुरे कर्मों के हिसाब से परिणाम देते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में उन्हें कर्मकारक ग्रह के नाम से भी पुकारा जाता है जोकि काफी क्रूर और गुस्से वाले माने जाते हैं। यदि वह किसी व्यक्ति से नाराज हो जाए, तो उसके जीवन में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसी कड़ी में साल 2024 में वह तीन बार अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। इस दौरान वह 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और 18 मार्च तक इसी अवस्था में रहेंगे। इन 4 राशियों की लिए बहुत बुरा दौर रहने वाला है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में विस्तार से…

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि देव की अस्त्र अवस्था बहुत ही बुरा परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान जमीनी नुकसान होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। परिवार में किसी को भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे मन परेशान रहेगा। हर काम में रुकावट पैदा होगी भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। पार्टनर के साथ झगड़ा लड़ाई होंगे, तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि देव की अस्त अवस्था उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाली है। इस दौरान उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा देखने को मिलेगा, जिससे विशेष रूप से धन की हानि होगी। जितना इनकम होगा उससे कई गुना अधिक खर्च होगा नौकरी में भी दिक्कतें आ सकती हैं। छात्रों के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, वरना वह असफल हो सकते हैं। इससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
कुंभ राशि
इस साल कुंभ राशि के जातकों पर साडेसाती का प्रभाव रहेगा। इसलिए शनि देव की अस्त अवस्था के दौरान इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। घर से निकलते वक्त विशेष रूप से सतर्क रहें, अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप नया कारोबार शुरू कर चुके हैं, तो यह करने वाले हैं तो आपको नहीं करना चाहिए क्योंकि यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। संतान पक्ष से बुरा समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें, अन्यथा यह आपके वाद-विवाद की वजह बन सकता है।
मीन राशि
शनि देव की अस्त अवस्था के कारण मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही भारी माना जा रहा है। इस दौरान उनकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ाने वाली है। हर कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी कारणवश परिवार और समाज में आपकी बुराई हो सकती है, जिससे मन नाखुश रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे पार्टनर के साथ आपकी बहस बाजी भी हो सकती है। करियर में कई तरह की बढ़ाओ का सामना करना पड़ सकता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

