Grah Gochar November 2022: नवंबर में इन 2 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों को प्रमोशन-धनलाभ के योग

Mahabhagya Rajyog, Rajyog in kundali

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। नंवबर में 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन (Grah Rashi Parivartan November 2022) करने जा रहे है। इसमें सबसे अहम बुध और शुक्र ग्रह है, जो एक ही राशि में शुक्र और बुध देव गोचर करेंगे। 11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि और 13 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में मार्गी (November Planet Transit 2022) होने जा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़े..MP: नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, 4 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, देखै रूट-शेड्यूल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर में शुक्र और बुध वृश्चिक राशि (Grah Gochar November 2022) में विराजमान रहेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों का आने वाला समय अच्छा और व्यापार में लाभ मिलने के आसार है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत है। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को धन लाभ, बेहतर स्वास्थ्य और विदेश व्यापार कर रहे जातकों को अधिक मुनाफा होने के योग बन है।शुक्र गोचर कारोबारियों के लिए लाभदायी रहने वाला है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पुरानी पेंशन योजना बहाली-पदोन्नति पर आया नया अपडेट, जानें कब मिलेगा लाभ?

सिंह राशि के लिए इन दोनों ग्रहों का परिवर्तन सुख-समृद्धि ला सकता है, वही नया वाहन खरीदने , संपत्ति संबंधी लेन-देन और नया कारोबार शुरू करने का मौका मिलेगा । गोचर के दौरान मकर राशि के वेतन में वृद्धि, फैशन डिजाइन के क्षेत्र वालों को तरक्की और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार है।कुंभ राशि के लिए करियर और कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। । नया वाहन खरीदने का भी मौका मिलेगा। अन्य राशियों के लिए मिला जुला असर रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews