Hindi News

बेटी को दें माता पार्वती से जुड़े नाम, सद्गुणों से निखर जाएगा बच्ची का जीवन

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
नामकरण संस्कार विधि विधान से की जाने वाली एक ऐसी परंपरा है। जो सदियों से व्यक्ति को पहचान दिए जाने का एक तरीका है। अगर आपने हाल ही में नन्ही परी का स्वागत किया है तो हम कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं।
बेटी को दें माता पार्वती से जुड़े नाम, सद्गुणों से निखर जाएगा बच्ची का जीवन

Image Credit: Freepik

हिंदू धर्म में कई तरह के विधि विधान और संस्कार सालों से चलन में हैं। इन सभी को मानने के पीछे कोई ना कोई खास वजह है। जिसकी वजह से सदियों से इनका पालन किया जाता रहा है। इनमें से एक विधि नामकरण संस्कार के भी होती है जिसके जरिए बच्चों को नाम दिया जाता है।

किसी भी व्यक्ति को बचपन में जो नाम मिलता है। वह जिंदगी भर के लिए उसकी पहचान बन जाता है। नामकरण करते समय माता-पिता ऐसे नाम ढूंढते हैं जिनका कोई ना कोई खूबसूरत अर्थ निकलता हो। दरअसल नाम पहचान तो बन जाता है लेकिन हमारे व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जीवन पर सकारात्मक असर आए उसके लिए खूबसूरत नाम ढूंढना जरूरी होता है।

बेटी के लिए नाम (Attractive Baby Name)

अगर आपके घर में नन्ही गुड़िया का आगमन हुआ है तो आपने उसके लिए प्यारे नाम ढूंढना शुरू कर दिए होंगे। अगर आप यह चाहते हैं कि आपकी बच्ची बेहतरीन व्यक्तित्व की स्वामी बने। उसके अंदर अच्छे गुणों का विकास हो सके तो आप माता पार्वती के नाम पर बिटिया का नामकरण कर सकते हैं। चलिए यह नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

शिवानी

यह बहुत सुंदर नाम है जो आप अपनी नन्ही परी को दे सकते हैं। इस प्यारे नाम का अर्थ भगवान शिव की पत्नी होता है।

नंदिनी

यह बहुत सुंदर नाम है, जो आप अपनी फूल सी बिटिया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आनंद देने वाला होता है। ये नाम आपकी बच्ची के जीवन को आनंद के पलों से भर देगा।

ऋतंभरा

अगर आपके घर में प्यारी गुड़िया का जन्म हुआ है तो आप उसे यह यूनिक नाम दे सकते हैं। सत्य और धर्म के प्रति कोई यही कहा जाता है।

संदीपिका

यह एक हटकर नाम है जो आपने अब तक नहीं सुना होगा। जीन माता-पिता का नाम संदीप और दीपिका है वह अपनी बच्ची को यह नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ चमकीला और उज्जवल होता है। यह आपकी बच्ची के जीवन में प्रकाश फैलाने का काम करेगा।

तारा

यह माता पार्वती के आने को नाम में से एक नाम है। इस नाम का अर्थ मार्गदर्शक और रक्षक होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews