हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन तक अगस्त 2026 में पड़ेंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, शुरू होगा भाद्रपद माह, देखें लिस्ट 

अगस्त में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इसमें रक्षाबंधन, नागपंचमी, हरियाली तीज इत्यादि शामिल हैं। आखिरी सप्ताह में भाद्रपद मास का प्रारंभ होगा। कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। 
August vrat tyohar list 2026

अगस्त का महीना बेहद ही खास रहने वाला है। रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नाग पंचमी समेत कई बड़े व्रत और त्योहार (August Vrat Tyohar List) पड़ रहे हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा। महीने के दूसरे दिन ही गजानन संकष्टी व्रत है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाएगी। 30 जुलाई से सावन मास की शुरुआत होगी, जिसका समापन सावन पूर्णिमा के साथ 28 अगस्त को होगा।

सावन महीने में दो एकादशी व्रत पड़ रहे हैं। 9 अगस्त को कमिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वहीं 24 अगस्त को पवित्रा या पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सावन सोमवार का योग भी बन रहा है। संतान प्राप्ति के लिए इस एकादशी व्रत का बेहद ही विशेष महत्व होता है। इसके अलावा अगस्त में कई ग्रहों की चाल में भी बदलाव होगा।

अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब? 

अगस्त में 15 दिनों के भीतर दो ग्रहण लगने वाले हैं। 12 तारीख को सूर्य पूर्ण ग्रहण होगा। वहीं 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए यहां सूतक काल नहीं माना जाएगा। रक्षाबंधन और अन्य शुभ कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत कब?

अगस्त में चार सावन सोमवार पड़ रहे हैं। इस दिन इस दिन लोग भक्ति भाव के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। सावन महीने का पहला सोमवार व्रत 3 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं दूसरा सोमवार 10 अगस्त और तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पड़ रहा है। जबकि आखिरी सावन सोमवार 24 अगस्त को है। वहीं 4, 11, 18 और 25 अगस्त को मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा।

अगस्त कब कौन-सा ग्रह करेगा गोचर?

अगस्त महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 2 अगस्त को मंगल का गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। 5 अगस्त को कर्क राशि में बुध प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करने जा रहे हैं। इस दिन को सिंह संक्रांति के नाम से जाना जाएगा।

व्रत और त्योहारों की लिस्ट देखें 

  • 2 अगस्त- फ्रेंडशिप डे और गजानन संकष्टी चतुर्थी
  • 3 अगस्त- पहला सावन सोमवार व्रत
  • 4 अगस्त- पहला मंगला गौरी व्रत
  • 5 अगस्त- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 8 अगस्त- रोहिणी व्रत
  • 9 अगस्त- कृष्ण वासुदेव द्वादशी और कामिका एकादशी
  • 10 अगस्त- सावन सोमवार का दूसरा व्रत और सोम प्रदोष व्रत
  • 11 अगस्त- सावन शिवरात्रि और दूसरा मंगला गौरी व्रत
  • 12 अगस्त- हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 15 अगस्त- हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त- दूर्वा गणपति चतुर्थी
  • 17 अगस्त- सावन का तीसरा सोमवार व्रत, सिंह संक्रांति, नाग पंचमी
  • 18 अगस्त- तीसरा मंगला गौरी व्रत
  • 19 अगस्त- तुलसीदास जयंती
  • 20 अगस्त- मासिक दुर्गाष्टमी
  • 23 अगस्त- सावन पुत्रदा एकादशी
  • 24 अगस्त- दामोदर द्वादशी, सावन का चौथा और आखिरी सोमवार व्रत
  • 25 अगस्त- चौथा मंगला गौरी व्रत और भौम प्रदोष व्रत
  • 26 अगस्त- ओणम
  • 27 अगस्त- श्रावण पूर्णिमा व्रत
  • 28 अगस्त- रक्षाबंधन, वरलक्ष्मी व्रत, गायत्री जयंती, चंद्र ग्रहण और सावन पूर्णिमा
  • 29 अगस्त- भाद्रपद माह की शुरुआत
  • 31 अगस्त- कजरी तीज और बहुला चतुर्थी

(Disclaimer: यह आलेख पंचांग, धार्मिक मान्यताओं समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews