Hindi News

लाडली बिटिया के लिए माता दुर्गा से जुड़े 8 नाम, ये बदल देंगे बच्ची का जीवन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपनी लाडली बेटी को सबसे अच्छा नाम देना चाहते हैं। अगर आपने प्यारी गुड़िया का घर में स्वागत किया है तो हम आपको उसके लिए कुछ नाम बताते हैं।
लाडली बिटिया के लिए माता दुर्गा से जुड़े 8 नाम, ये बदल देंगे बच्ची का जीवन

हिंदू धर्म में बेटियों को माता का स्वरूप माना गया है। यही कारण है कि जब घर में नन्ही परी के कदम पड़ते हैं तो यही कहा जाता है की माता लक्ष्मी का आगमन हुआ है। अपनी बिटिया रानी को सभी किसी कोमल फूल की तरह ट्रीट करते हैं। उनके लिए नाम भी बहुत खूबसूरत ढूंढे जाते हैं।

नामकरण एक ऐसी विधि है। जिसके जरिए हर माता-पिता अपने बच्चों को खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम देते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और प्यार है जिसे सभी पसंद करें। आजकल तो नामकरण करने का तरीका भी काफी बदल चुका है। हालांकि, बदलते हुए तौर तरीकों के बीच भी लोग आध्यात्मिक और धर्म से जुड़े रहना पसंद करते हैं।

माता दुर्गा से जुड़े नाम (Baby Girl Name)

अगर आपके घर में प्यारी गुड़िया का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई ना कोई सुंदर नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आप चाहे तो माता दुर्गा के कुछ नाम पर अपनी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं। चलिए यह नाम और उनके खूबसूरत से अर्थ जान लेते हैं।

रिया

अगर छोटा और खूबसूरत नाम चाहिए तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। जो देने वाला यानी कि करने वाला होता है उसे यही कहा जाता है।

त्रिपुरा

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली राजकुमारी को दे सकते हैं। तीन शहरों की देवी को त्रिपुरा के नाम से पहचाना जाता है।

वामिका

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो लाडली बेटी के लिए परफेक्ट साबित होने वाला है। फेमस क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपनी बेटी को यही नाम दिया है। इस नाम का अर्थ वामन की पत्नी और देवी दुर्गा होता है।

कृति

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली के लिए चुन सकते हैं। कृति का अर्थ रचना या कला होता है।

कौशिकी

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली बच्ची को दे सकते हैं। कौशिक ऋषि की पुत्री को कौशिकी के नाम से पहचाना जाता है।

मंगला

यह वैसे तो पुराना नाम है लेकिन अगर आप अपनी बच्ची में अच्छे गुण उत्पन्न करना चाहते हैं तो उसे ये नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ कल्याणकारी और मंगल करने वाली होता है।

नित्या

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सत्य और शाश्वत होता है।

शांभवी

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो लाडली बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भगवान शिव की पत्नी होता है। यह आपकी बच्ची में माता गौरी जैसे गुण उत्पन्न करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews