धन लाभ के लिए करें केले के पेड़ के ये 5 उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, दूर होगी आर्थिक तंगी

धन लाभ के लिए करें केले के पेड़ के ये 5 उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, दूर होगी आर्थिक तंगी

Banana Tree Upay: हिंदू धर्म में केले के पेड़ को बहुत ही महत्व दिया जाता है। मान्यताएं हैं की इस पेड़ में भगवान विष्णु और बृहस्पति देवता का वास होता है। भगवान विष्णु सृष्टि के संचालक हैं। वहीं बृहस्पति ग्रह से धन और समृद्धि के स्वामी माने जाते हैं। केले के पेड़ को घर में लगाने से बरकत होती है और घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। केले के पेड़ से संबंधित कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें आजमाने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु की कृपा बरसती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

बनेगा धन लाभ का योग

केले के पत्तों की माला बनाएं और इससे अपने घर में रखें। हर गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना ना भूलें। ऐसा करने से करने से धन लाभ होता है।

दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

अपने शयनकक्ष में तांबे के बर्तन में केले का छोटा सा पौधा लगाएं। ऐसा नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और धन-समृद्धि आकर्षित होती है। इसे दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखें।

करें केले का दान

केले का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। केले के तने से बनी माला को धारण करें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

केले के पेड़ की पूजा

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए केले के पेड़ की पूजा करें। पूजा के दौरान पीले फूल, जल और हल्दी अर्पित अर्पित करें। साथ ही घी का दीपक जलाएं। “ॐ श्री गुरुवे नमः” का जाप करें।

केले के पत्ते वाले पानी से करें स्नान

स्नान करते समय नहाने के पानी में केले के कुछ पत्ते तोड़ कर डाल दें। ऐसा करने से सेहत को भी लाभ होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो मान्यताओं और शास्त्रों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews