प्यारी बिटिया को दें ये खूबसूरत नाम, मनमोहक हैं इनके अर्थ, देखें लिस्ट

माता-पिता अपने बच्चों से जुड़ी हर चीज को खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए वो बचपन से ही उनकी हर जरूरत को पूरा करते हैं। अगर आपके घर में नन्ही बेटी आई है तो चलिए हम आपको उसके लिए कुछ सुंदर नाम बताते हैं।
baby nicknames

हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन जीवन देना चाहते हैं। वह यह चाहते हैं कि उनके बच्चा अच्छे व्यक्तित्व का व्यक्ति बने ताकि लोग उसे पसंद करें। बच्चों को खुशहाल जीवन देने के लिए माता-पिता हर संभव कोशिश करते हैं। उसे अच्छा इंसान बनने के लिए बचपन से अच्छे गुण भी सिखाए जाते हैं। सभी यह पूरी कोशिश करते हैं कि बच्चा अच्छी बातें सीखे और उसे मान समान प्रशंसा की प्राप्ति हो।

जब घर में बच्चे का आगमन होता है तब माता-पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों के जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इन सारी जिम्मेदारियां में एक महत्वपूर्ण काम बच्चों के लिए बेहतरीन नाम ढूंढना भी होता है। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चों का नाम सबसे प्यारा और अर्थपूर्ण रहे। इस काम के लिए घर के सभी सदस्यों को बेहतरीन नाम ढूंढने में लगा दिया जाता है।

बेटी के नाम (Baby Name)

अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई क्यूट सा नाम ढूंढ रहे होंगे। बेटियां तो वैसे भी घर की रौनक होती हैं और उन्हें हर कोई खूबसूरत नाम देना चाहता है। चलिए बेटी के लिए कुछ प्यारे नाम जान लेते हैं।

आर्ना

यह एक प्यार और यूनिक नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। यह माता लक्ष्मी से प्रेरित नाम है, जो बेटी का जीवन सुख समृद्धि से भर देगा।

आरिका

यह सुंदर नाम आप अपनी बच्ची के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर और आकर्षक होता है।

निविधा

यह बिल्कुल हटकर नाम होगा जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर रचना होता है।

ओशी

यह भी एक प्यारा नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ ओजस्वी और दिव्य होता है।

आख्या

यह खूबसूरत नाम भी बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ वर्णन होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews