Baby Name: ‘N’ अक्षर से बेबी बॉय और गर्ल के खूबसूरत नाम, यहां देखें अर्थ

हर व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर गहरा असर डालता है। ऐसे में जो बच्चों का नामकरण किया जाता है तब सही और अर्थपूर्ण नाम चुनना बेहद जरूरी होता है।
Baby Name

Baby Name: बच्चों का नाम हर माता-पिता के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण काम होता है। हिंदू धर्म में तो वैसे भी नामकरण संस्कार का काफी महत्व माना गया है। बच्चों का नामकरण एक ऐसी चीज है जो उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करता है। अगर बच्चे को सही नाम दे दिया जाए तो वह आत्मविश्वास से भर जाता है और उसे मानसिक तौर पर भी मजबूती मिलती है। अच्छे नाम का व्यक्ति समाज में अपनी विशेष पहचान बनाता है।

हर नाम का अपना महत्व होता है जो बच्चे के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम करता है। जब आप बच्चे का नाम सुनेंगे तो आपको उसके सही अर्थ और महत्व को समझना होगा। आम केवल पहचान नहीं बल्कि जीवन में प्रेरणा देने का स्रोत भी बनता है। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसका नामकरण करना चाहते हैं, वो भी N से तो आज हम कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

नक्षत्र

यह बहुत ही सुंदर और छोटा सा नाम है। जिस पर आप अपने बेटे का नाम रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ तारा या सितारा होता है जो आपके बच्चे के जीवन को जगमग कर देगा। अगर बेटी है तो आप इस नाम को नक्षत्रा भी कर सकते हैं

नयांश

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बच्चे को दिया जा सकता है। किसी नई चीज की शुरुआत यही कहलाती है।

नायरा

यह नाम आपकी बेटी के लिए बिल्कुल शानदार साबित होगा। चमकदार इस नाम का सुंदर अर्थ है जो आपकी बच्ची के भविष्य को चमका देगा।

निपुण

यह बहुत ही यूनिक नाम है जो आप बेटे को दे सकते हैं। कुशल और दक्ष यानी कि हर काम में माहिर व्यक्ति को यही कहा जाता है।

नीरा

यह एक सुंदर नाम है जिसका चयन बेटी के लिए किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ शुद्ध जल होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews