Hindi News

भाई दूज पर इस मुहूर्त में लगाएं तिलक, जानें इस दिन से जुड़ी पौराणिक कथा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भाई दूज के दिन का बहुत विशेष महत्व है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ उसे तिलक लगाती है। चलिए आज का शुभ मुहूर्त जान लेते हैं।
भाई दूज पर इस मुहूर्त में लगाएं तिलक, जानें इस दिन से जुड़ी पौराणिक कथा

भाई दूज (Bhai dooj 2025) एक ऐसा त्यौहार है जिसे भाई बहन के प्रेम का प्रतीक कहा जाता है। जिस तरह से रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई को तिलक लगाकर राखी बांधती है। इस तरह से भाई दूज के दिन वह अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। राखी पर जहां बहनों को रक्षा का वचन मिलता है तो भाई दूज पर उन्हें उपहार मिलते हैं।

इस साल 23 अक्टूबर को भाई दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज दिन पर भगवान यमराज और यमुना माता की पूजन करने का भी विधान है। यह दोनों भाई बहन है यही वजह है कि भाई दूज पर इनकी पूजा की जाती है। चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2025)

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 22 अक्टूबर को रात 8:16 पर हो चुका है। यह तिथि 23 अक्टूबर को रात 10:46 पर समाप्त होगी। ऐसे में भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर यानी आज मनाया जाने वाला है। तिलक की शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 3:28 तक है।

क्या है भाईदूज की कथा

भाई दूज की पौराणिक कथा यमुना और यमराज से जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि एक बार यमुना ने अपने भाई यमराज को उनके लिए घर पर आमंत्रित किया था। यमराज ने इसे स्वीकार किया और कार्तिक शुक्ल की द्वितीया पर अपनी बहन के घर गए। तब यमुनाजी ने आदर सत्कार के साथ उनका स्वागत किया। इससे वह बहुत पसंद हो गए और अपनी बहन को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। जब भोजन करने के पश्चात हो वापस लौट रहे थे तो बहन ने उन्हें एक नारियल का गोला दिया। जब यमराज ने इसका कारण पूछा तो यमुना जी ने बताया कि यह हमेशा आपको मेरी याद दिलाता रहेगा।

इसी कथा के कारण जब बहनें भाई दूज के दिन अपने भाई को टीका लगाती हैं तो नारियल जरूर देती है। यमुना जी ने इस दिन यह वचन दिया था कि जो बहन, भाई दूज के दिन अपने भाई को टीका लगाकर नारियल देगी उसके भाई को कभी भी अकाल मृत्यु का डर नहीं रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews