19 नवंबर को मनाई जाएगी भानु सप्तमी, सूर्य देव की इस प्रकार करें पूजा

19 नवंबर को मनाई जाएगी भानु सप्तमी, सूर्य देव की इस प्रकार करें पूजा

Bhanu Saptami 2023 : हिन्दू पंचांग में भानु सप्तमी एक महत्वपूर्ण पर्व होता है जो सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन लोग सूर्य देव की पूजा और अर्घ्य करते हैं। इस दिन को मनाकर लोग सूर्य भगवान की कृपा, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं जो कि इस साल 19 नवंबर को भानु सप्तमी मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा और उपासना की जाती है। लोग सूर्य भगवान की आराधना करते हैं और उन्हें अर्घ्य, धूप, दीप, फल, पुष्प, आदि से समर्पित करते हैं।

राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि- लाल रंग के वस्त्र
  • वृषभ राशि- चावल, दूध और दवा का करें
  • मिथुन राशि- धन का करें दान
  • कर्क राशि- सफेद वस्त्र, दूध और चावल
  • सिंह राशि- लाल वस्त्र, शहद
  • कन्या राशि- गौ सेवा करें
  • तुला राशि- दूध, चावल और चीनी का दान करें
  • वृश्चिक राशि- मसूर दाल, मूंगफली शहद और गुड़ का दान करें
  • धनु राशि- पीले रंग के वस्त्र का दान करें, केले, बेसन और सरसों का दान करें
  • मकर राशि- कंबल का दान करें
  • कुंभ राशि- काले तिल, जूते, चमड़े का चप्पल का दान करें
  • मीन राशि- सरसों, पीले रंग का फल और वस्त्र दान करें

इस प्रकार करें पूजा

  • इस दिन स्नान करना महत्वपूर्ण होता है। स्नान के बाद सफेद वस्त्र पहनें।
  • पूजा स्थल को साफ-सुथरा करें और धरती पर रंगों से सूर्य चक्र का चित्रण करें।
  • दीपक (दिया), घी या तेल, धूप, धूपदीप, पुष्प, फल, नैवेद्य (भोजन), नरियल, गंगाजल रखें।
  • सूर्य देव की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें।
  • पूजा करते समय “ॐ घृणि सूर्याय नमः” या “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” जैसे मंत्रों का जाप करें।
  • सूर्य देव की पूजा के बाद आरती करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews