परफेक्ट पति साबित होते हैं इन तारीखों में जन्में लड़के, पार्टनर की करते हैं बहुत केयर

Numerology

Numerology: अंक शास्त्र एक ऐसी प्राचीन विद्या है जो जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के बारे में सभी तरह की बातों का खुलासा करती है। हर किसी की जन्म की तारीख के हिसाब से उसका मूलांक तय होता है जिसका संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और वह व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालने का काम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसी तारीख में जन्म लड़कों के बारे में बताते हैं जो आगे चलकर परफेक्ट पति साबित होते हैं। परिस्थिति चाहे कैसे भी क्यों ना हो यह अपने जीवन साथी का हमेशा साथ देते हैं।

मूलांक 2

जिन लड़कों का मूलांक 2 है वह सबसे बेहतर पति बनते हैं। यह मूलांक महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का होता है। जब आप इन तरीकों के अंकों को जोड़ेंगे तो आपको इसका उत्तर दो ही प्राप्त होगा।

ऐसा होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 2 का संबंध चंद्र ग्रह से होता है इसलिए यह जातक काफी शांति स्वभाव के होते हैं।
  • इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षण होता है और अपनी सुंदरता से यह सभी को दीवाना बना लेते हैं।
  • यह मिलनसार स्वभाव के होते हैं और लोगों के बीच घुलने मिलने में इनको वक्त नहीं लगता।
  • इन लोगों को रिश्तों की बहुत अहमियत होती है और यह शादी के रिश्ते को भी बहुत तवज्जो देते हैं।
  • शादी के बाद ये अपने पार्टनर को लेकर काफी समर्पित होते हैं और उसकी हर बात को काफी अहमियत देते हैं।
  • यह लोग भावुक किस्म के होते हैं और किसी को भी दुख पहुंचाना इन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।
  • ये लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं और जिंदगी में कोई भी कदम उठाने से पहले उसकी राय अवश्य लेते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews