Neem Karoli Baba : नीम करोली बाबा के चमत्कारों से दंग रह जाते हैं भक्त, ऐसे हैं उनके अद्भुत किस्से

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba : कैंची धाम के महंत बाबा नीम करोली दिव्य पुरुषों में से एक हैं। वह हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। उन्हें लोग बजरंग बली का अवतार भी मानते हैं। दूर-दूर से भक्त नीम करोली बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि उनके दर्शन मात्र से ही लोगों की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं लोग आज भी बाबा नीम करोली के द्वारा बताए गए उपाय और सिद्धांतों को अपनाते हैं।

पीएम मोदी से लेकर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग तक उनके चमत्कारों के गुणगान कर चुके हैं। बाबा के भक्तों की लिस्ट बहुत लंबी हैं। बड़े बड़े स्टार्स अपनी समस्या लेकर बाबा से मिलने के लिए नैनीताल में कैंची धाम आते हैं। कहां जाता है कि उनके उपायों की वजह से ही कई सितारें आज अपनी सफलता के मुकाम पर हैं। आज हम आपको बाबा नीम करोली के कुछ अद्भुत चमत्कारी किस्से बताने जा रहे हैं जिसे सुन कर लोग भी हैरान रह जाते हैं। चलिए जानते हैं –

Neem Karoli Baba : जानें अद्भुत चमत्कारी किस्से

जब घी में बदला नदी का पानी

कैंची धाम आश्रम में एक वक्त भंडारे के आयोजन किया गया। इस दौरान काफी ज्यादा लोग शामिल हुए। लेकिन खाना बनाने के लिए घी कम पड़ गया। ऐसे में भंडारे का खाना बनाने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तभी एक अनुयायी बाबा के पास गया और उनको इस बात की जानकारी दी। इसके बाद बाबा ने अनुयायी से कहा कि दो हंडे पानी गंगा नदी से भर कर ले आओ। ऐसे में वह अनुयायी जल भरकर ले कर आया। उसके बाद उस पानी को कढ़ाई में डाला तो वह घी में तब्दील हो गया। लोग इस चमत्कार को देख कर हैरान रह गए। हालांकि इसके बाद 2 हंडे देसी घी बाजार से लाकर वापस से गंगा मैया को अर्पित किया गया। आज भी इस चमत्कार की चर्चा हर कोई करता है।

ट्रेन नहीं बढ़ी आगे 

इसके अलावा एक बार बाबा फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में सफर कर रहे थे तब उनके पास टिकट नहीं थी। ऐसे में टीटी ने जब टिकट मांगी तो उन्होंने कहा नहीं है और टीटी ने उन्हें ‘नीब करोली’ स्टेशन पर उतार दिया। जिसके बाद वह चिपटा धरती में गाड़कर स्टेशन में बैठ गए। उसके बाद ट्रेन को वापस से आगे बढ़ने के लिए ऑफिशल्स ने आदेश दिए लेकिन ट्रेन एक कदम आगे नहीं बढ़ी। जब ट्रेन नहीं चली तो सभी को समझ आया कि ये बाबा की वजह से हुआ है ऐसे में सभी ऑफिशल्स ने बाबा से माफ़ी मांगी। और सम्मान के साथ ट्रेन में वापस बैठाया। ट्रेन में जैसे ही बाबा बैठे वैसे ही ट्रेन चलने लग गई। इस चमत्कार को देख के लोग दंग रह गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews