भूलकर भी मां लक्ष्मी को ना चढ़ाएं ये फूल, वरना आ सकती है घर में कंगाली

maa lakshmi

Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह के फूल अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की मां लक्ष्मी को कुछ ऐसे भी फूल है जो नहीं चढ़ाने चाहिए, जी हां कुछ फुलों का मां लक्ष्मी को चढ़ाना अशुभ माना जाता है। अगर आप भी जाने अनजाने में मां लक्ष्मी को यह फूल चढ़ा देते हैं तो आज ही सावधान हो जाए वरना मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है, तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौन से फूल हैं जो मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाना चाहिए।

मां लक्ष्मी को कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए

कनेर का फूल: मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान कनेर के फूलों का उपयोग नहीं करना चाहिए। कनेर के फूल अर्पित करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

धतूरे का फूल: मां लक्ष्मी को भूलकर भी धतूरे का फूल अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं होने लगती है।

मदार का फुल: मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान मदार के फूल नहीं अर्पित करना चाहिए। यह बहुत अशुभ माने जाते हैं, इन फूलों को चढ़ाने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है।

इसके अलावा मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान कभी भी गिरे हुए फूल, सुंघे हुए फूल या जिन फूलों की पंखुड़ियां टूटी हो ऐसे फूलों को नहीं चढ़ाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : ये लेख विभिन्न धार्मिक स्त्रोतों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर लिखा गया है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews