खोले गए गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गयी पहली पूजा, कोरोना से मुक्ति की कामना

गंगोत्री धाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पवित्र-पावन, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (gangotri) के कपाट आज यानी कि अक्षय तृतीया (akshay tritiya) की उदय बेला पर सुबह 7:30 बजे खोले गए। ज्ञात हो कि कोरोना (corona) के कारण चारधाम यात्रा स्थगित है जिस कारण आज श्रद्धालु यहां इकट्ठा नहीं हो पाए। शुभ मुहूर्त जान कर 21 तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट (doors) खोले गए।

यह भी पढ़ें… ट्विटर पर ट्रेंड हुई एमपी की टीआई, बर्खास्त करने की मांग

गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गयी। पंडित, पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों ने मिलकर पूजा में कोरोना संक्रमण से मुक्ति और देश में सुख चैन की कामना की।

गंगोत्री कपाट खुलने से पूर्व सभी विधि विधानों के साथ बीते शुक्रवार को गंगा की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल से गंगोत्री की ओर रवाना की गयी थी। भैरव मंदिर में डोली यात्रा ने रात में विश्राम किया। सुबह 4 बजे शनिवार को भैरव मंदिर से डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना हुई जिसके बाद करीब साढ़े छः बजे डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची।

यह भी पढ़ें… दमोह उपचुनाव: मलैया की वीडी शर्मा से मुलाकात, ऑल इज वेल के संकेत

सुबह 7:30 बजे कपाट खुलने के बाद पूजा की गयी। इसमें शासन के प्रतिनिधि बनकर देवेंद्र नेगी, उपजिलाधिकारी, सुरेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष, राजेश सेमवाल, सह सचिव, पवन सेमवाल, गंगा पुरोहित सभा अध्य्क्ष, दीपक सेमवाल, मंदिर समिति के सचिव, आदि शामिल हुए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews