घर की लक्ष्मी भूलकर भी न करें ये 4 काम, वरना बर्बाद हो जाएगी सुख-समृद्धि

गरुड़ पुराण (Garuda Purana) में स्त्रियों के आचरण और उनके जीवन में आने वाली बाधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस ग्रंथ के अनुसार, महिलाओं के कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो न केवल उनके स्वयं के जीवन बल्कि पूरे परिवार की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
Garuda Purana

हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण (Garuda Purana) का विशेष महत्व बताया गया है. आपने अक्सर जाना होगा कि गरुड़ पुराण में मृत्यु से लेकर अगले जन्म तक कि कई बातें बतायी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गरुड़ पुराण में घर की महिलाओं के बारे में भी कई बातें बतायी गई है, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे.

गरूड़ पुराण में महिलाओं को परिवार की आधारशिला माना गया है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय परंपरा के अनुसार बहू और बेटियों को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है. ऐसे में महिलाओं के द्वारा किए गए कुछ कार्य न केवल उनके व्यक्तित्व बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं.

गरुड़ पुराण (Garuda Purana)

ऐसे में घर की महिलाओं को कई बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. ग़लत आदतें और ग़लत व्यवहार घर में कलह, दरिद्रता और दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं. इसलिए आज हम जानेंगे की गरुड़ पुराण में ऐसी कौन कौन से काम हैं जिनसे महिलाओं को बचना चाहिए, तो चलिए जान लेते हैं.

पति से ज्यादा दिनों तक दूर रहना सही नहीं

गरुड़ पुराण के अनुसार विवाहित स्त्रियों को अपने पति से ज़्यादा दिनों के लिए दूर नहीं रहना चाहिए, आजकल नौकरी और पढ़ाई के चलते ऐसा देखा जा सकता है कि पति और पत्नी, काफ़ी दिनों तक अलग अलग शहरों में रहते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार इसे सही नहीं माना चाहता है, क्योंकि इस वजह से पति पत्नी में मनमुटाव बढ़ जाता है, विवाहित जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो जाती है.

ऐसे पुरुषों से दूरी बनाएँ

विवाह के बाद और विवाह के पहले भी महिलाओं को हमेशा उन पुरुषों से दूरी बनानी चाहिए, जिनका चरित्र अच्छा नहीं है. गरुड़ पुराण के अनुसार महिलाओं का ऐसे पुरुषों के साथ संपर्क में रहना, घर परिवार के सम्मान को ठेस पहुँचा सकता है, साथ ही साथ पति पत्नी के रिश्ते भी ख़राब हो सकते हैं, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें.

लड़ाई-झगड़ा न करें

कभी कभी लड़ाई-झगड़ा करना या होना बेहद ही आम बात है. लेकिन अगर आप रोज़ाना झगड़ा कर रही है तो ऐसे में घर का माहौल पूरी तरह से ख़राब हो जाता है. लड़ाई-झगड़ा करने वाली महिलाओं के पास कभी भी ज़्यादा पैसा टिकता नहीं है, जिस भी घर में महिला ख़ुश रहती है, खिलखिलाती रहती है, वहाँ हमेशा लक्ष्मी जी का वास होता है, और आर्थिक स्थिति कभी कमज़ोर नहीं होती.

पराए घर में ज्यादा दिन ना रहें

किसी भी महिला को, पराये घर में ज़्यादा दिनों तक नहीं रूखना चाहिए. जब कभी भी आप किसी भी शादी विवाह या कार्यक्रम से अपने घर से किसी पराये घर जा रही है, तो जैसे ही वहाँ का कार्यक्रम ख़त्म हो जाए वैसे ही अपने घर लौट आना चाहिए, ज़्यादा दिनों तक किसी पराए के घर रहने से ख़ुद की और घर की भी इज़्ज़त कम हो जाती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews