इन 4 राशियों के लिए बहुत लाभकारी है शुक्र का ये रत्न, धारण करते ही होने लगेगा धन लाभ, बदल जाएगी किस्मत

Gem Astrology

Gem Astrology: रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें नौ ग्रह से संबंधित नवरत्नों और 84 उपरत्नों का वर्णन दिया गया है। अगर राशि के मुताबिक इन्हें धारण कर लिया जाए तो व्यक्ति के जीवन में चल रही सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। हर राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और रत्न भी ग्रह से संबंधित होते हैं।

आज हम आपको शुक्र ग्रह से संबंधित एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं। जिसे धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन से सारी परेशानी देखते ही देखते छूमंतर हो जाती है। यह एक ऐसा रत्न है जो धन मे वृद्धि करता है और संबंधों में मजबूती लाने में भी कारगर है। आज हम आपको इस रत्न से होने वाले लाभ और इसे धारण करने के तरीके के बारे में बताते हैं।

ये धारण करें ओपल

हम जिस रत्न की बात कर रहे हैं वह ओपल है, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। जिन राशियों का संबंध शुक्र ग्रह से है अगर वह इन्हें धारण करते हैं तो जीवन में खुशहाली आती है। वृषभ और तुला राशि शुक्र ग्रह से संबंधित है इसलिए यह रत्न इन लोगों के लिए काफी शुभ है। वहीं मकर और कुंभ राशि के लोग भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं। इन राशियों पर शनि देव का प्रभाव होता है लेकिन शुक्र के कारण मित्रता के चलते ओपल इनके लिए भी लाभकारी है। जो लोग रचनात्मकता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं यानी कि मीडिया, फिल्म, फैशन डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं। उन्हें यह काफी अच्छे परिणाम देता है।

होंगे ये फायदे

  • ओपल धारण करने वाले व्यक्ति पर इस रत्न का बहुत प्रभाव पड़ता है और उसका व्यक्तित्व बेहतर बनता है।
  • अगर दो लोगों के रिश्ते में मनमुटाव चल रहा है तो वह इसके प्रभाव से खत्म हो जाता है।
  • इस रत्न के प्रभाव से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है।
  • जिन लोगों को हीरा पहनने की सलाह दी जाती है। वह अगर बजट में ना हो तो ओपल भी पहन सकते हैं। इससे उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

ऐसे करें धारण

  • अगर आपको ओपल धारण करना है तो ध्यान रखें कि यह 8 से 9 रत्ती का होना चाहिए।
  • इस रत्न को हमेशा चांदी की धातु में जड़वाना चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन इसे धारण करना काफी शुभ माना गया है।
  • इस रत्न को धारण करने से पहले कच्चे दूध और गंगाजल में डालकर इसकी अच्छी तरह से शुद्ध कर लें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews