किसी भी परिस्थिति में झूठ नहीं बोलती इन तारीखों में जन्मी लडकियां, तार्किक होता है स्वभाव

numerology

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातों का खुलासा करती है। अंको की सहायता से व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। ज्योतिष में जिस तरह से राशियों का वर्णन है। उस तरह से मूलांक और भाग्यांक का वर्णन अंक शास्त्र में दिया गया है। अलग-अलग तारीखों के आधार पर प्राप्त होने वाले अंक व्यक्ति के जीवन के बारे में कई तरह के खुलासे करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं जो झूठ बोलना बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको इनका मूलांक 8 प्राप्त होगा। चलिए इन तारीखों में जन्मी लड़कियों का स्वभाव जानते हैं।

ऐसा होता है स्वभाव

  • मूलांक 8 की लड़कियों में लीडरशिप क्वालिटी नेचुरल तरीके से भरी होती है।
  • यह काफी बुद्धिमान और तार्किक स्वभाव की होती हैं। यह जीवन में खूब सफलता हासिल करती हैं।
  • इन लड़कियों का स्वभाव काफी ईमानदार और सच्चा होता है। इन्हें झूठ बोलना पसंद नहीं होता और यह हमेशा सच का साथ देती हैं।
  • इनके अंदर आत्म सम्मान की भावना काफी ज्यादा होती है और यह खुद के सम्मान के प्रति समर्पित रहती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews