जुड़वा बच्चों को दें मिलते-जुलते प्यारे नाम, इन 10 नामों पर करें नामकरण

नन्हे बच्चे घर में अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं। अगर आपके घर में ट्विंस का जन्म हुआ है और आप उनके लिए प्यारे नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।
Baby Name

घर में जब नन्हे मेहमान का आगमन होता है, तो कई सारी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। हर कोई खुशी के साथ बच्चे का स्वागत करता है और उसकी आवभगत में लग जाता है। केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि घर का हर सदस्य चाहता है कि उसके बच्चों का जीवन खुशियों से भरा रहे और उसकी हर इच्छा को पूरा किया जा सके।

घर में नन्हे मेहमान के आगमन के बाद मामा, मौसी, बुआ, चाचा को उनके लिए खूबसूरत नाम ढूंढने के जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। सभी यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और प्यारा रहे। वहीं अगर घर में जुड़वा बच्चों का आगमन हो जाए तो सभी मिलते जुलते खूबसूरत नाम रखना पसंद करते हैं। अगर आपके घर में भी ट्विंस का आगमन हुआ है और आप उनके लिए कोई सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम बेटा और बेटी के लिए प्यारे नाम लेकर आए हैं। चलिए ये नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

बच्चों के नाम (Baby Name)

जय और जिया

यह दोनों छोटे लेकिन बहुत खूबसूरत नाम है, जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। जुड़वा बच्चों पर यह नाम काफी जचने वाले हैं। जय नाम का अर्थ जीत और विजय होता है। वहीं जिया नाम का अर्थ मीठा और भाग्यशाली होता ह।

प्रांजल और सेजल

यह दोनों ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। प्रांजल नाम का अर्थ सीधा, सरल और इमानदार होता है। वहीं सेजल का अर्थ शुद्ध और पवित्र होता है।

समर और सहर

यह भी मिलते जुलते बहुत ही प्यारे नाम हैं, जो आप अपने जुड़वा बच्चों को दे सकते हैं। समर का अर्थ ग्रीष्म ऋतु और सुंदर होता है। वहीं सहर का अर्थ भोर और सबेरा है।

कृष्णा और तृष्णा

यह एक जैसे बहुत ही प्यारे नाम हैं, जो ट्विंस के लिए बेस्ट रहेंगे।कृष्णा स्वयं भगवान कृष्ण के अनेकों नाम में से एक है। वहीं तृष्णा का अर्थ इच्छा और आकांक्षा है।

तरुण और तारिणी

यह दोनों नाम नामकरण के लिए परफेक्ट रहेंगे। तरुण का अर्थ युवक होता है। जबकि तारिणी का अर्थ रक्षक और मुक्ति देने वाली होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews