नन्ही परी को दें संस्कृत के ये यूनिक नाम, सौभाग्य में होगी वृद्धि

Baby names

Baby Name: घर में बच्चे का आगमन हर इंसान के जीवन का सबसे सुखद पहलू होता है। बच्चे के आने के बाद उससे जुड़ी हर चीज परिवार के लिए बहुत खास हो जाती है। उसके लिए कपड़े खरीदना हो, नई चीजें लाना हो या फिर उसका कोई प्यारा सा नाम रखना हो पूरा परिवार दिल से इस काम में जुट जाता है।

बच्चे का नामकरण एक ऐसा महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर हर कोई बहुत ज्यादा ध्यान देता है। हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा आगे जाकर अपने जीवन में सफलताओं का अनुभव करे। उसके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि का वास रहे। अधिकतर लोग बच्चों को भगवान का नाम देना पसंद करते हैं, ताकि उनके बच्चों में उसी तरह के गुण आएं।

अगर आपके घर में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसे क्योंकि सुंदर सा और यूनिक नाम देना चाहते है। ये चाहते हैं कि उस नाम का अर्थ खूबसूरत और अच्छा हो तो आज हम आपको संस्कृत के कुछ सुंदर से नाम बताते हैं।

गार्गी

गार्गी एक बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। ये आपने आप में एक यूनिक नाम है, बच्ची के लिए ये बिलकुल परफेक्ट रहेगा।

भागीरथी

ये एक बहुत ही सुंदर और पवित्र नाम है। वेद पुराणों में गंगा नदी को भागीरथी के नाम से उल्लेखित किया गया हैं। ये नाम बच्ची को दिया जा सकता है।

सुभाषिनी

ये सुंदर सा नाम आपकी बेटी का जीवन संवारने वाला है। ये उसके जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि करेगा। ये थोड़ा हटकर भी है।

चंद्रिका

ये एक सुंदर नाम है। संस्कृत में इस नाम को बहुत यूनिकाना गया है। चंद्रिका नाम आपकी लाडली के जीवन में सदेव चांद की चांदनी की तरह रोशनी बनाकर रखेगा।

सौभाग्या

अगर आप अपनी बच्ची को भाग्य का वरदान देना चाहते हैं, तो ये नाम बिलकुल परफेक्ट रहेगा। ये सुंदर भी है और बच्ची के भाग्य को बल देगा।

संचिता

अगर आप बहुत ही अलग और हटकर नाम चाहते हैं, तो बेटी का नाम संचिता रख सकते हैं। जिस तरह से संचय का मतलब सींचना और संवारना होता है। ठीक उसी तरह से संचिता भी वैसा ही नाम है, जो बच्ची का जीवन संवार देगा।

प्रकाशिनी

अगर आप अपनी बच्ची को रॉयल नाम देना चाहते हैं, तो ये बिलकुल बेस्ट रहेगा। ये एक डिफरेंट और यूनिक नाम है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews