जुड़वा भाई-बहन को दें शानदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ, देखें लिस्ट

baby names

Baby Names: हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे सुंदर जीवन देना चाहते हैं। उनके लिए अपने बच्चों दुनिया की सबसे कीमती चीज होते हैं। वहीं जब बच्चे जुड़वा हो तो वह और भी ज्यादा कीमती हो जाते हैं। जुड़वा बच्चों को वैसे भी किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता है।

जब घर में ट्विंस आते हैं तो उनके नामकरण के लिए ऐसे नाम तलाशे जाते हैं जो थोड़ा एक जैसे लगते है। अगर आपके घर में भी ट्विंस आए हैं और इनमें से एक लड़का और एक लड़की है तो आज हम आपके लिए भाई बहनों के कुछ प्यारे नाम लेकर आए हैं। यह ट्रेंडी नाम आप अपने बच्चों के लिए चुन सकते हैं।

समर-सहर

यह दोनों ही नाम बोलने में काफी सरल और सहज हैं। इनमें से समर का मतलब स्वर्ग से मिला हुआ फल और परिणाम होता है। वहीं सहर का अर्थ आशा भरी सुबह और चांदनी होता है।

अनय-अनाया

यह दोनों ही काफी प्यारे नाम है जो बच्चों को दिए जा सकते हैं। अनय का अर्थ नीति और नियमों पर चलने वाला व्यक्ति कहलाता है। अनाया एक खूबसूरत नाम है जिसका अर्थ लोकप्रिय और भाग्यशाली होता है।

शौर्य-आर्या

यह दोनों ही बहुत प्यारे नाम है जो बेटे और बेटी को दिए जा सकते हैं। शौर्य का अर्थ बहादुर और वीर होता है। आर्या भी एक खूबसूरत नाम है जिसका अर्थ पूजनीय होता है और यह मां पार्वती का भी एक नाम है।

जय-जिया

यह भी सुंदर नाम है जो जुड़वा बच्चों के लिए बेस्ट साबित होंगे। प्रीति जिंटा ने भी अपने ट्विंस को यही नाम दिया है। जय का अर्थ जीत और हर क्षेत्र में सफलता पाने वाला व्यक्ति होता है। वहीं जिया का अर्थ मन और कोमल ह्रदय होता है।

ध्रुव-ध्रुवी

यह भी एक बहुत सुंदर नाम है जो बच्चों के लिए चुना जा सकता है। ध्रुव का अर्थ एक तारा है। इसके अलावा अचल, अनंत और स्थिर भी इसके अर्थ है। ध्रुवी बेटी के लिए प्यारा नाम है जिसका अर्थ सुशील, संस्कारी और खूबसूरत होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews