Haj 2021 : कोरोना संक्रमण के चलते भारतीय हज कमेटी ने रद्द किए सभी आवेदन

Haj 2021 : कोरोना संक्रमण के चलते भारतीय हज कमेटी ने रद्द किए सभी आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हज यात्रा (Haj 2021) पर इस साल भी कोरोना वायरस का प्रकोप भारी पड़ा है। भारतीय हज कमेटी (Haj Committee of India) ने हज 2021 के सारे आवेदन रद्द कर दिए हैं। इसी के साथ ये साफ हो गया है कि मुस्लिम समुदाय के अनुयायी अपनी सबसे पवित्र धार्मिक यात्रा पर नहीं जा पाएंगे।

मूंग खरीदी 2021: सीएम शिवराज सिंह का ऐलान-किसानों को पूरी कीमत देगी सरकार

हज कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना वायरस के चलते चलते सऊदी (Saudi Arabia) सरकार ने दूसरे देशों के श्रद्धालुओं को हज यात्रा की मंजूरी नहीं दी है। इसीलिए भारतीय हज समिति ने इस साल आए सारे आवेदन रद्द कर दिए हैं। अब सिर्फ सऊदी अरब में रहने वाले 60 हजार लोग ही इस साल हज यात्रा कर सकेंगे। इस साल हज यात्रा जुलाई महीने के मध्य में शुरू होगी और इसमें 18 से 5 वर्ष की आयु के श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। हज यात्रा करने के लिए कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य होगा। सउदी अरब ने पिछले साल भी कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी तीर्थयात्रियों के हज यात्रा पर रोक लगा दी थी। सामान्य परिस्थितियों में करीब 20 लाख श्रद्धालु हज यात्रा करते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews