अगर चाहते हैं घर में बनी रहे बरकत, तो भूलकर भी किचन में खाली न होने दें यह 5 चीजें

अगर चाहते हैं घर में बनी रहे बरकत, तो भूलकर भी किचन में खाली न होने दें यह 5 चीजें

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आपके किचन में कई ऐसी चीजें ऐसी होती हैं, जो आपके घर की बरकत को बनाए रखती हैं। घर की रसोई सुख-शांति और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किचन में कई ऐसी सामग्री होती हैं जिनका संबंध आपके ग्रहों से होता है। इसलिए इन्हें रसोई में कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होने देना चाहिए। किचन में उन वस्तुओं को खत्म होने से पहले ही दोबारा लाकर भर लेना चाहिए।

1. आटा

आटा हर किचन की एक सबसे ज्यादा जरुरी सामग्री होती है । लोग ज्यादा मात्रा में आटा स्टोर करके रखते हैं । लेकिन आमतौर पर लोग आटे के डिब्बे में पूरा आटा खत्म होने के बाद उसमें नया आटा भरते हैं । वास्तु के अनुसार हमें ऐसा नहीं करना चाहिए । ऐसा करने से घर में धन की हानि होती है। डिब्बे में आटा पूरा खत्म होने से पहले ही डिब्बे में नया आटा भर देना चाहिए । आटे के डिब्बे को भूलकर भी कभी इतना खाली नहीं करना चाहिए कि उसे झाड़ना पड़ जाए।

यह भी पढ़े … बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो खाना शुरू कर दीजिए अमरूद के पत्ते, कुछ ही दिन में मिलेंगे रिजल्ट

2. रिफाइंड ऑइल/सरसों का तेल

हर घर में रिफाइंड ऑइल/सरसों के तेल का उपयोग खाना पकाने के लिए किया जाता है। तेल शनि ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। किचन में तेल खत्म होने से शनि दोष पैदा होता है । शनि दोष का प्रभाव बेहद हानिकारक होता है । इतना बुरा होता है कि राजा को रंक भी बना सकता है। इसलिए कभी भी किचन में तेल को पूरी तरह खत्म होने से पहले ही भर लेना चाहिए।

3.चावल

रसोई में चावल सुख समृद्धि का प्रतीक होता है। चावल का संबंध शुक्र ग्रह से होता है,जिसे घर परिवार में सुख-सुविधाएं देने वाला माना जाता है। रसोई में हमेशा चावल का डिब्बा भरा हुआ होना चाहिए।

4. हल्दी

किचन में हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है।हल्दी पूजा से लेकर तो हर धार्मिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । हल्दी का संबंध गुरु से जुड़ा हुआ होता है । आर्थिक परेशानी,पढ़ाई में रुकावट,शादी में बाधा आने से रोकने के लिए रसोई में हल्दी हमेशा भरी रहनी चाहिए।

5. नमक

यह हर रसोई की बुनियादी आवश्यकता है । राहु ग्रह से नमक का संबंध होता है । किचन में नमक हमेशा भरा रहना चाहिए । कभी भी किसी के घर से नमक उधार नहीं लेना चाहिए । नमक को कांच के बर्तन में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews