इंदौर में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

indore crime news

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में अपराध, चोरी, डकैती और तस्करी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी वारदात की ख़बरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक तस्करी की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत एक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को विजयनगर पुलिस ने पकड़ा है। ये आरोपी ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा था।

पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी जिसके बाद इस मामले की जांच पड़ताल की गई। ऐसे में विजयनगर पुलिस को सफलता हासिल हुई। विजय नगर पुलिस ने एक टीम के साथ घेरा बंदी करते हुए एक आरोपी पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। वहां ब्राउन शुगर कहां से लाता था और कहां कहां सप्लायर करता था उसकी पूछताछ पुलिस द्वारा की जा रही है। कहा जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये है मामला 

जानकारी के मुताबिक, मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जो ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले अखिलेश मौर्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद भी ब्राउन शुगर का सेवन करता था और क्षेत्र में बेचता भी है। आरोपी से करीबन एक लाख रूपये कीमत की 15 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ी है। विजयनगर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है वहीं इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews