अक्षय तृतीया 2025: मां लक्ष्मी की कृपा से इन 5 राशियों पर बरसेगा धन, जिएंगे राजा जैसी जिंदगी

अक्षय तृतीया 2025 हिन्दू धर्म में एक बहुत ही शुभ और फलदायक दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी कार्य हमेशा बढ़ता है और सफलता दिलाता है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा इस दिन उनके भक्तों पर बरसती है, जिससे धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
Akshaya Tritiya 2025

30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है, इस बार यह दिन सिर्फ़ पूजा पाठ और सोना चाँदी ख़रीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बार इसे तीन कई ख़ास शुभ संयोग भी बन रहे हैं। जैसे लक्ष्मीनारायण योग, गजकेसरी योग और सर्वार्थसिद्धि योग आदि। सबसे ख़ास बात यह है कि इन योगों का असर कुछ राशियों पर बेहद ही शुभ पड़ेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि जिन भी राशियों में यह सारे योग एक्टिव होंगे, उनके लिए अक्षय तृतीया का दिन किसी टर्निंग पॉइंट से कम नहीं होगा। इस दिन उन्हें धन, प्रमोशन, मुनाफ़ा सब कुछ मिलने के पूरे आसार हैं। माँ लक्ष्मी की ख़ास कृपा इन 5 राशियों पर होने वाली है, क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आपका नाम इन राशियों में शामिल है या नहीं, तो चलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते हैं।

किन राशियों के लिए बरकत लेकर आएगा अक्षय तृतीया का दिन?

वृषभ राशि

इस बार अक्षय तृतीया के दिन भर वृषभ राशि वालों की क़िस्मत चमकने वाली है। ख़ासकर अगर इस के जातक बिज़नस में लगे हुए हैं तो उन्हें अच्छा ख़ासा मुनाफ़ा मिल सकता है। वहीं अगर इस राशि के जातक नौकरी से जुड़े हुए हैं तो उन्हें अच्छी ख़ासी सैलरी ऑफ़र हो सकती है या फिर उनका प्रमोशन हो सकता है। जेब भरी रहेगी, मन में शांति रहेगी, चारों तरफ़ ख़ुशहाली का माहौल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए अक्षय तृतीया का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। वे समय से जिस काम को करने की आप मेहनत कर रहे थे इसका फल अब आपको जल्द ही मिल जाएगा। अच्छी नई नौकरी भी मिलेगी। कारोबारियों को भी बहुत लाभ मिलेगा, कुल मिलाकर अक्षय तृतीया का दिल कर्क राशि वालों के लिए चाँदी ही चाँदी लाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए अक्षय तृतीया का दिन धन दौलत लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा अब जल्द ही आपके हाथों में होगा। पैसे कमाने के लिए भी आपको एक से ज़्यादा सोर्स मिलेंगे। इसी दिन आप नए वाहन या फिर कोई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। अक्षय तृतीया का दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत करेगा। माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह दोनों आपकी ये उन्नति लेकर आएगा। आगरा व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा बड़ा मुनाफ़ा मिलेगा, अगर आप नौकरीपेशा वाले लोग हैं तो आपको बड़ा प्रमोशन मिल सकता है, अगर आप स्टूडेंट है और लंबे समय से किसी एग्ज़ाम की तैयारी कर रही है तो आपको इस बार शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन शुभ शुरुआत लेकर आएगा। इसी दिन से आपके जीवन में सारे अच्छे कामों की शुरुआत हो जाएगी, प्रॉपर्टी ख़रीदने से लेकर बिज़नेस चलाने तक, आपको फ़ायदा ही फ़ायदा होगा। आर्थिक स्थिति भी आपकी देखते ही देखते मज़बूत हो जाएगी और आप धीरे धीरे राजा जैसी ज़िंदगी जीने लगेंगे। अगर नौकरी से जुड़े हैं आप तो आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews