लंबी बीमारी से मुक्ति दिलाएंगे लाल किताब के ये उपाय, आर्थिक तंगी भी होगी दूर

Lal Kitab Upay

Lal Kitab Upay : ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं जो बेहद कारगर और फायदेमंद माने जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में काफी ज्यादा परेशानी झेल रहा है या फिर वह लंबी बीमारी से परेशान हो चुका हैं तो वह भी लाल किताब के कुछ अचूक उपायों को अपना कर उन सभी दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन उपायों का काफी ज्यादा महत्व माना गया है।

हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई समस्या होती ही है। कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका जीवन बिना परेशानियों के निकल रहा हो लेकिन कुछ लोगों के जीवन में इतनी परेशानियां होती हैं कि वह कितनी भी मेहनत कर ले कितना भी सम्मान दे दें, लेकिन उसके उसके बदले कुछ हासिल नहीं होता। इससे छुटकारा पाने के लिए फिर कई तरह के उपाय लोगों द्वारा किए जाते हैं।

लेकिन फिर भी कोई समाधान उन्हें नहीं मिल पाता लेकिन आज हम आपको जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो मात्र 24 घंटे के अंदर आपको असर दिखाना शुरू कर देंगे। जी हां लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है जिन्हें कुछ उपाय कर धन हानि, करियर में तरक्‍की न होने, बीमारी, कामों में आ रही रुकावटों आदि समस्‍याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इन्हीं में से आज हम आपको लंबी बीमारी से चुटकारा पाने के उपाय बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं –

बीमारी दूर करने के लिए करें Lal Kitab के ये उपाय

अगर कोई लंबे समय से बीमार है और वह बीमारी से छुटकारा पाने के लिए अब तक कई उपाय कर चुका है या फिर कई सारे डॉक्टरों पर दिखा चुके हैं तो लाल किताब में बताए गए इस उपाय को आजमा कर आप इन सब परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

इसके लिए आपको मरीज के सिर पर एक तांबे का सिक्का रखना होगा। उसके बाद सुबह उस सिक्के को श्मशान में फेंक देना है। ऐसा करने से जल्द ही फायदा देखने को मिलेगा। वहीं आप एक चांदी के तार में गोमती चक्र को बांधकर अपने सिरहाने रख लें। आपकी सेहत में बहुत जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो उसके लिए आपको सोमवार को शिवलिंग पर दूध और पानी मिलाकर अर्पित करना होगा। साथी ही ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप कर शिव की आराधना करना होगी। ऐसा करने से आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी जल्द ठीक हो जाएगी।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews