Tarot Card: कार्यक्षेत्र में अड़चन का सामना करेंगे सिंह राशि के लोग, मकर वालों को छोड़ना होगी लापरवाही, जानें टैरो कार्ड का संदेश

Tarot Card

Tarot Card: ज्योतिष कई तरह के भागों में बंटा हुआ है। इसमें अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई कई चीजे हैं। जो अलग-अलग तरह से व्यक्ति के जीवन की गणना करती है। टैरो कार्ड भी एक ऐसी चीज है जिसमें ताश के पत्तों के आधार पर व्यक्ति की भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है।

टैरो कार्ड अपने अंदर कोई ना कोई संकेत और संदेश छुपाए होते हैं। इन्हें देखकर यह आसानी से पता किया जा सकता है कि व्यक्ति फिलहाल अपने जीवन में किन परिस्थितियों का सामना कर रहा है और भविष्य में उसके सामने कैसे स्थिति उत्पन्न होगी। चलिए आज हम आपको टैरो कार्ड के आधार पर मकर और सिंह राशि के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है यह बताते हैं।

मकर

आज मकर राशि के लोगों पर The Fool टैरो कार्ड का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। यह लोग का ही मनमौजी और हिम्मत है किस्मत के होते हैं। इनका यही स्वभाव इनके लिए नए अवसर लेकर आया है। हालांकि जो काम ही नहीं मिला है वह उनके कार्य क्षेत्र से अलग है फिर भी ये इसे उत्साह के साथ पूरा करेंगे। आपके पास भरपूर मात्रा में ज्ञान है लेकिन आपने इसका ठीक ढंग से उपयोग नहीं किया है।

अपने अंदर मौजूद लापरवाह स्वभाव को थोड़ा नियंत्रण में रखें। धैर्य और संयम से सब कुछ किया जा सकता है इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें। परिवार आपकी सफलता से बहुत खुश है और उन्हें विश्वास है कि आप आगे चलकर बेहतर करेंगे।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के जीवन पर आज Two Of Swords का असर देखने को मिलने वाला है। यह कार्ड बताता है कि इन जातकों के मन में फिलहाल बहुत अधिक उथल-पुथल मची हुई है। समय प्रतिकूल चल रहा है इसलिए जो भी काम करने की कोशिश करते हैं, उसमें बाधाएं उत्पन्न हो जाती है। जो समस्या चल रही है अगर आप घर के बड़ों के साथ मिलकर इसका समाधान निकालेंगे तो उससे छुटकारा पा सकेंगे।

अगर कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। पहले अपने विचारों को सकारात्मक करें और फिर आगे कदम बढ़ाएं। अपने मन की बातों को नजरअंदाज ना करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews