Hindi News

Planet Transit 2022: मई में ये 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें राशियों पर क्या पड़ेगा असर?

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Planet Transit 2022: मई में ये 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें राशियों पर क्या पड़ेगा असर?

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। Planet Transit 2022. सूर्य ग्रहण के बाद एक बार अब फिर ग्रहों में परिवर्तन होने जा रहा है।मई में एक साथ 4 ग्रह शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल ग्रह राशि (Venus, Sun, Mercury and Mars)
परिवर्तन करने वाले हैं, इसका असर राशियों पर भी पड़ने की संभावना है।इससे पहले अप्रैल माह में 9 ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया था, जिसका हर राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment 2022: 410 पदों पर निकली भर्ती, 16 मई लास्ट डेट, जानिए आयु-पात्रता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 मई को सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है। 17 मई को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 23 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 10 मई को बुध ग्रह भी वृषभ राशि में ही वक्री हो जाएंगे। इन ग्रहों के गोचर से जातकों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

सबसे पहले 15 मई को सूर्य मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेंगे।वर्तमान में सूर्य मेष राशि में है और यहां सूर्य के साथ-साथ राहु भी विराजमान है, जिसके चलते मेष राशि को फल मिल रहा है. 15 के बाद होने वाले इस परिवर्तन से मेष राशि वालों को बिजनेस और नौकरी में सफलता मिल सकती है। वही समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।सूर्य का राशि परिवर्तन वृष राशि में जाने पर बहुत अच्छा साबित होगा। मान सम्मान और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को CM का बड़ा तोहफा, 5% महंगाई भत्ता बढ़ाया, 1 मई से लागू, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

इसके बाद 17 मई को मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल कुंभ से निकलकर 17 मई को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ बुध महीने के शुरू में वृषभ राशि में थे जो 11 मई से इसी राशि में वक्री हो जाएंगे।अभी बुध वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं और 10 मई को इसी राशि में व्रकी हो जाएंगे। बुध ग्रह के वक्री होने से कार्य में उन्नति और सरकारी कामों में लाभ मिलने के साथ संतान प्राप्ति हो सकती है।

मेष वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन अच्छा है, स्टूडेंट्स को करियर में सफलता, धन की स्थिति बेहतर और समाज में मान सम्मान मिल सकता है। वही मिथुन राशि वालों के जीवन में सुखों में वृद्धि, भवन व वाहन आदि की खरीदारी के अवसर बन सकते है।इसके बाद शुक्र मीन राशि में रहेंगे और 23 मई से मेष राशि में जाएंगे।

यह भी पढ़े.. 11.5 लाख पेंशनरों को बड़ी राहत, रिटायरमेंट से 3 दिन पहले होगा पेंशन-ग्रेच्युटी का भुगतान

मंगल की कृपा से मिथुन राशि के जातकों की आय में वृद्धि तो कर्क वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन, नई नौकरी से धन में वृद्धि हो सकती है। मीन वालों को भी धन और लाभ मिल सकता है।इस तरह चार ग्रहों में उथलपुथल होगी। शनि, राहु और केतु अपनी ही राशि में रहेंगे।ये राशि परिवर्तन कई मायनों में राशियों को प्रभावित करता है।। इस राशि में शुक्र सप्तम भाव में दृष्टि रखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी  विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग और धार्मिक मान्यताओं से ली गई है।  MP BREAKING NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। लागू करने से पहले एक बार अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से  चर्चा कर लें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews