Hindi News

बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न नाम, यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जब किसी भी घर में बच्चे का आगमन होता है तो पूरे घर में खुशियां छा जाती है। बच्चों को सभी सुविधाएं देने के साथ एक खूबसूरत नाम भी दिया जाता है। अगर आप अपने बेटे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ मॉडर्न नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न नाम, यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट

Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। जिस घर में बच्चे रहते हैं वहां हमेशा हंसी-खुशी का माहौल बना रहता है। उनके नन्हे कदमों की आहट, किलकारी और नादानियां हमेशा घर के सदस्यों का मन लगाए रखती है। जब घर में बच्चे आते हैं तो घर के सभी सदस्यों के जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। सभी बच्चों का अपने तरीके से खास ख्याल रखने की कोशिश करते हैं।

घर में बच्चों के आगमन के बाद जहां उनका काफी ध्यान रखा जाता है। तो वहीं एक जिम्मेदारी उनके लिए प्यारा और अर्थपूर्ण नाम ढूंढने की भी दी जाती है। हिंदू धर्म में बच्चों की जन्म तिथि और समय के मुताबिक अक्षर निकालकर नामकरण किया जाता है। हालांकि आजकल आधुनिक दौर में पेरेंट्स अपने पसंदीदा नाम रखने लगे हैं। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं। तो हम कुछ प्यारे नाम लेकर आए हैं।

आकर्ष

यह बहुत ही यूनिक नाम होगा जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आकर्षण का केंद्र होता है। यह नाम हमेशा आपके बच्चे को सेंटर आफ अट्रैक्शन बनाकर रखेगा।

अद्वय

यह एक सुंदर और हटकर नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अद्वितीय होता है।

अर्नव

यह बहुत ही सुंदर और मॉडर्न नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ महासागर और समुद्र होता है।

अकुल

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। भगवान शिव को इस नाम से पुकारा जाता है।

अद्विक

यह बहुत ही यूनिक नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। जो पेरेंट्स मॉडर्न नाम ढूंढ रहे हैं उनके लिए बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का अर्थ अनोखा होता है।

आरुष

यह नाम बिल्कुल बेस्ट है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ उज्जवल और चमकता हुआ सूरज होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews