यात्री कृपया ध्यान दें! 12 सितंबर को रतलाम से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट-शेड्यूल, इंदौर-ग्वालियर से होकर जाने वाली इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

mp rail news

Indian railway

MP Rail News : मध्य प्रदेश रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रतलाम मंडल के ओखा स्टेशन से अरूणाचल प्रदेश के नाहरलगुर स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 12 सितंबर को ओखा से रात 10 बजे ट्रेन रवाना होकर रतलाम, उज्जैन होते हुए नाहरलगुन पहुंचेगी। वापसी में 16 सितंबर को नाहरलगुन से शनिवार को सुबह 10 बजे ट्रेन रवाना होगी।

ऐसा रहेगा रूट शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 09525 ओखा-नाहरलगुन स्पेशल एक्सप्रेस, 12 सितंबर को ओखा से रात 10 बजे मंगलवार को रवाना होकर कर रतलाम मंडल के रतलाम रात 12.55 बजे पहुंचेगी। यहां से रात 1.53 नागदा, रात 3.5 उज्जैन होते हुए शुक्रवार को शाम 4 बजे नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन-ओखा स्पेशल एक्सप्रेस नौ एवं 16 सितंबर को नाहरलगुन से शनिवार को सुबह 10 बजे प्रस्थान कर सोमवार को रतलाम मंडल के मक्सी, सुबह 8.45 बजे उज्जैन, सुबह 9.38 बजे नागदा, सुबह 10 बजे रतलाम होते हुए दोपहर 3.35 बजे ओखा पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभलिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्र नगर, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर, पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगडि़या, नौगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुरी, न्यू मिसामारी, रंगापाड़ा नॉर्थ और हारमती स्टेशनों पर रुकेगी।

इंदौर-ग्वालियर से जाने वाली 2  एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव

इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस और देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है, रेलवे ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है।इसके तहत जनवरी माह से इन ट्रेनों को देहरादून के बजाय ऋषिकेश तक संचालित किया जाएगा। वही इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस को अब लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।

ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

  • नए शेड्यूल में ट्रेन संख्या 14309-14310 लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस तीन जनवरी से लक्ष्मीबाई नगर से शाम 6:40 के बजाय दोपहर 3:25 बजे संचालित होगी। यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर सुबह 6:10 बजे के बजाय अब देर रात 3:05 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी।इसी दिन शाम 6:45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
  • वापसी में ये ट्रेन वहां से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी। मंगलवार व बुधवार को संचालित होती है। शुक्रवार व शनिवार को संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 14317-14318 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस छह जनवरी से लक्ष्मीबाई नगर से दोपहर 3:25 बजे संचालित होगी। ये ट्रेन अब देर रात 3:05 बजे ग्वालियर आएगी। इसी दिन शाम को 6:45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।

नोट –ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी ले कर सकते हैं या फिर रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 नंबर पर संपर्क कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews