Numerology: क्या आपको भी नजर आ रहे हैं ये 3 अंक, माने जाते हैं बहुत शुभ, जानें किस बात का है संकेत

व्यक्ति के जीवन पर अंक गहरा असर डालने का काम करते हैं। हमारे जीवन में नजर आ रहा हर अंक हमें कोई ना कोई संकेत देता है।
Numerology Horoscope

Numerology: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। इसमें रत्न शास्त्र, अंक शास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र, वास्तु शास्त्र सब कुछ शामिल है। अंक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके जीवन भविष्य और स्वभाव के बारे में पता किया जाता है। इसके अलावा यहां कई सारे अंको का उल्लेख दिया गया है। जो किसी न किसी ग्रह से संबंधित है और व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालने का काम करते हैं।

अंक शास्त्र में कुछ ऐसे नंबरों का उल्लेख भी दिया गया है जो व्यक्ति के जीवन में आने वाली घटनाओं के प्रति उसे सचेत करने का काम करते हैं। अगर यह नंबर बार-बार नजर आ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि यह हमें कोई ना कोई संदेश देना चाहते हैं। कुछ नंबरों को अंक शास्त्र में बहुत शुभ माना गया है और इन्हें एंजल नंबर कहा जाता है। चलिए आज आपको इनके बारे में बताते हैं।

नंबरों का है काफी महत्व

ज्योतिष में हर नंबर का कुछ ना कुछ अलग महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर 11 बजकर 1 मिनट पर ईश्वर से कुछ मांगा जाता है तो वह व्यक्ति की मुराद जरूर पूरी करते हैं। वहीं अगर किसी चीज की शुरुआत शून्य से हो रही है या 000 नजर आ रहा है इसका मतलब है जीवन में सब कुछ अच्छा होता वाला है। इसी तरह आपको अगर 222 दिखाई दे रहा है तो वह भी व्यक्ति के जीवन के लिए बहुत शुभ होता है।

111 का क्या है महत्व

अगर आपको यह नंबर कहीं दिखाई दे रहा है इसका अर्थ यह होता है की समृद्धि आपके जीवन में आने वाली है। जिस भी आध्यात्मिक शक्ति क्या देवी देवता पर आपको विश्वास है यह नंबर हमेशा आपके साथ उनके होने का प्रमाण है।

222 का महत्व

अगर आपको बार-बार 222 दिखाई दे रहा है। आपके किसी चीज का बिल 222 आ रहा है या फिर किसी अन्य तरीके से आप इस नंबर को देख पा रहे हैं तो इसका अर्थ भी जीवन के बारे में संकेत देना होता है। इस नंबर का मतलब यह होता है कि आप जीवन में फिलहाल जिस स्थान पर खड़े हैं वहां पर खुद को संतुलित रखने की कोशिश करें और अपने भाग्य पर और खुद पर भरोसा रखें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews