Hindi News

रिश्तों को सबसे बड़ी संपत्ति मानती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, ससुराल वालों की बन जाती हैं फेवरेट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको उन तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं जो ससुराल में सब की फेवरेट होती हैं।
रिश्तों को सबसे बड़ी संपत्ति मानती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, ससुराल वालों की बन जाती हैं फेवरेट

हर व्यक्ति का मूलांक (Numerology) उसके व्यक्तित्व से लेकर जीवन तक सारी चीजों की जानकारी देता है। हम जिस तरह से राशियों के जरिए अपने आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी निकालते हैं। इस तरह से अंकों के जरिए भी अपने जीवन के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। अंक शास्त्र में इन अंकों के बारे में विस्तार से उल्लेख दिया गया है।

अगर आप अपने जीवन और भविष्य के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो अंक आपकी सहायता कर सकते हैं। इन्हें मूलांक के नाम से पहचाना जाता है जो 1 से 9 के बीच की संख्या होती है। यह सीधा नौ ग्रहों से संबंध रखते हैं। चलिए आज हम आपको उन लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो अपने ससुराल का हर रिश्ता संजो कर रखती हैं।

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 4, 16 या 24 तारीख को हुआ है। इनका मूलांक तो अलग-अलग कहलाता है लेकिन तारीख के हिसाब से देखें तो यह अपने ससुराल में बेस्ट बहू और भाभी बनती है। किस व्यक्ति का दिल कैसे जीतना है, ये इन्हें अच्छी तरह से पता होता है।

ससुराल वालों से करती हैं प्रेम

इस मूलांक की लड़कियां अपने परिवार को एक साथ लेकर चलना अच्छी तरह से जानती हैं। है या अनबन है तो यह उसे भी सुधार लेती हैं। इनकी वजह से ससुराल और लोगों के बीच प्यार बढ़ जाता है। पूरे परिवार को एक साथ बांधकर चलती हैं।

ननद देवर से दोस्ताना रिश्ता

इस मूलांक की लड़कियों का अपने नंद और देवर के साथ दोस्ताना रिश्ता होता है। यह दोनों उनके लिए छोटे भाई बहन या फिर बेस्ट फ्रेंड की तरह होते हैं। जब यह उन्हें प्यार देती है तो बदले में इन्हें भी खूब सारा प्यार और सम्मान मिलता है। ये उनका हर मोड़ पर साथ देती हैं और उन्हें समझती हैं, जिसकी वजह से बेस्ट भाभी बन जाती है। यह स्वतंत्र सोच और खुले दिमाग की होती हैं।

रिश्तों को मानती हैं संपत्ति

महीने की इन तारीखों में जन्मी लड़कियों के लिए रिश्ते धन दौलत से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। अगर इनसे पैसा और रिश्ते में से किसी एक चीज को चुनने को कहा जाए तो यह हमेशा रिश्ते चुनेंगी। इनकी यही खासियत, इन्हें ससुराल में सभी का फेवरेट बना देती है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews