लाडले राजकुमार को दें सबसे अलग नाम, बदल जाएगा बच्चे का जीवन

हर माता-पिता अपने बच्चों के जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे का जीवन खुशियों से भरा रहे तो हम कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं, जो बच्चों के जीवन में सकारात्मकता लेकर आएंगे।
Vedic baby name

आजकल के दौर में बच्चों का नाम रखना कोई आसान काम नहीं है। दरअसल, हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और सुंदर होना चाहिए। यही कारण है कि जब नामकरण की बारी आती है तो पूरा परिवार ऐसे नाम की तलाश करता है। जिनका बच्चे के जीवन पर सकारात्मक असर पड़े। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया होगा तो आप भी उसके लिए कोई ना कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह एक ऐसा संस्कार है जिसमें बच्चों के जन्म के समय और तारीख के मुताबिक अक्षर निकाल कर उसका नाम रखा जाता है। आजकल माता-पिता ऐसे नाम ढूंढते हैं जो ट्रेंडी हो और उनका कोई सुंदर अर्थ भी निकलता है। अगर आप नन्हे राजकुमार के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम सुंदर नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।

अथर्व (Powerful Baby Name)

यह एक यूनिक नाम है जो आपने अब तक नहीं सुना होगा। भगवान गणेश ने जो पहला वेद लिखा था, उसका यही नाम रखा गया था। आप अपने नन्हे राजकुमार के जीवन में खुशहाली आना चाहते हैं तो उसे यह नाम दे सकते हैं।

हृदय

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। बच्चे तो वैसे भी माता-पिता का दिल कहलाते हैं। इस नाम का अर्थ दिल और मन होता है।

अदीप

यह प्यारा सा नाम भी बेटे के नामकरण के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु का प्रकाश होता है। वह व्यक्ति जो लोगों के जीवन में उजाला लाने का काम करता है उसे यही कहा जाता है।

रियांश

यह प्यारा सा नाम भी आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। यह काफी ट्रेंड में बना रहता है। इस नाम का अर्थ धन और बरकत होता है।

रिशुल

यह बहुत ही हटकर नाम है जो आपने अब तक शायद ही सुना होगा। अगर आप अपने बच्चों को बेहतरीन व्यक्तित्व का स्वामी बनाना चाहते हैं तो उसे यह नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ खुशी और खुशहाली होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews