प्यारी बिटिया को दें राधारानी से जुड़े ये नाम, बहुत खास हैं इनके अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सारी चीज बेहतर करने की कोशिश करते हैं। नामकरण भी एक ऐसी विधि है जिसके जरिए सभी सुंदर नाम ढूंढते हैं। चलिए आज राधा रानी से प्रेरित बेटी के लिए नाम जान लेते हैं।
Goddess Baby Name

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं और जिस घर में नन्ही परियां होती है वहां हमेशा खुशियों के बहार छाई रहती है। अपनी मुस्कान और मस्तियों से बेटियां घर के हर सदस्य के चेहरे पर खुशियों की रौनक बिखेर देती है। हिंदू धर्म में तो बेटियों को माता लक्ष्मी और देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है।

जब घर में नन्ही परी का आगमन होता है तो सब यही कहते हैं की लक्ष्मी आई है। अगर आपने भी अपने घर में छोटी सी गुड़िया का स्वागत किया है तो आप उसके लिए कोई ना कोई प्यारा सा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। अगर हां तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं क्योंकि यहां पर आपको कई नाम मिल जाएंगे।

बेटी के लिए नाम (Radha Rani Baby Name)

आजकल माता-पिता अपने बच्चों का नामकरण मॉडर्न और यूनिक नाम पर करना चाहते हैं। हालांकि, इस दौरान उनकी इच्छा जरूर होती है कि यह नाम धार्मिक हो और इनका कोई ना कोई सुंदर अर्थ भी निकलता हो। अगर आप अपनी बच्ची के लिए कोई प्यारा नाम चाहते हैं तो राधा रानी से प्रेरित नाम बेस्ट रहेंगे। यह आपके बच्चे के जीवन में सकारात्मक लाने का काम करेंगे। चलिए यह नाम और उनके सुंदर अर्थ जान लेते हैं।

श्रीराधा

यह स्वयं राधा रानी का नाम है और इस नाम में श्री का अर्थ माता लक्ष्मी से है। ये नाम आपकी बच्ची के जीवन को खुशहाली से भर देगा।

रसिका

यह बहुत ही यूनिक नाम है जो आप अपनी प्यारी गुड़िया को दे सकते हैं। राधा रानी की तरह रस में रम हुई गुड़िया यही कहलाती है।

ललिता

बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। यह देवी राधा की साखी का नाम है।

चारु

यह नाम बेटी के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों को छोटे नाम की तलाश है वह इस पर बच्ची का नामकरण कर सकते हैं। सुंदर और मनोहर इस नाम की खूबसूरत अर्थ हैं।

विशाखा

यह प्यारा सा नाम भी आप अपनी नन्ही राजकुमारी को दे सकते हैं। इस नाम की राधा रानी की एक खास सहेली हुआ करती थी।

प्रियल

यह सुंदर सा नाम भी आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ सबका प्रिय और प्यार होता है।

भाविनी

नन्ही गुड़िया के लिए यह भी एकदम शानदार नाम है। जो भावनाओं से भरा हो और भक्ति में रमा रहे उसे यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews