Ratna Shastra: आज ही धारण कर लें ये चमत्कारी रत्न, दूर हो जाएगी जीवन की सारी परेशानी, जानें तरीका

ratna shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जहां ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में कई तरह की बातों का पता लगाया जाता है। रत्न शास्त्र, ज्योतिष का एक ऐसा ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें दिए गए कुछ रत्नों के जरिए जातक अपने जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। कुछ रत्न ऐसे होते हैं जिन्हें धारण करने के बाद घर सुख समृद्धि से भर जाता है और बुरी स्थितियां ठीक होने लगती है।

अगर आप आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी रत्न के बारे में बताते हैं, जो आपके ग्रहों की बुरी स्थिति को ठीक करने में मददगार साबित होगा। इस रत्न का संबंध मंगल ग्रह से है और इसे धारण करने वाले जातक का मंगल ग्रह मजबूत होता है, जो जीवन में सुख समृद्धि का कारक होता है। चलिए आज आपको इस रत्न से होने वाले फायदे और धारण करने के नियम के बारे में बताते हैं।

कौन पहने मूंगा

रत्न शास्त्र के मुताबिक किसी भी जातक को कोई भी रत्न धारण करने से पहले अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति के बारे में पता कर लेना चाहिए। रत्न वैसे तो जीवन में सुख समृद्धि लाने का काम करते हैं लेकिन अगर इन्हें कुंडली और राशि के हिसाब से ना पहना जाए तो उसके विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं। मूंगा की बात करें तो कुंडली में मंगल की स्थिति उच्च होने पर इसे धारण करना शुभ माना जाता है। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है इसलिए इन राशियों के लिए यह रत्न फलदायक होता है। वह जातक जो मांगलिक दोष के प्रभाव से परेशान हैं उन्हें इसे धारण करने के बाद शांति मिलती है। हालांकि, इसे धारण करने के लिए मंगल का उच्च भाव में होना जरूरी।

कैसे करें धारण

अगर आप मूंगा रत्न धारण करना चाहते हैं तो इसे कम से कम सवा सात रत्ती का होना चाहिए। यह चांदी या फिर तांबे की धातु में जड़वाया जा सकता है। मंगलवार के दिन इसे कच्चे दूध या फिर गंगाजल में डुबोकर भगवान के समक्ष रखकर शुद्ध कर लें। थोड़ी देर भगवान के पास इस रखा रहने दें और उसके बाद सीधे हाथ की अनामिका उंगली में धारण कर लें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews