Hindi News

धन और मान-सम्मान की चाहत? रविवार के ये 4 उपाय बदल देंगे किस्मत

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Ravivar Upay: यदि आप धन और मान-सम्मान की तलाश में हैं, तो इस रविवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय आपके जीवन की दिशा बदल सकते हैं। भारतीय संस्कृति में रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा और अर्चना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
धन और मान-सम्मान की चाहत? रविवार के ये 4 उपाय बदल देंगे किस्मत

Ravivar Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य नारायण की पूजा और आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का सीधा प्रभाव व्यक्ति के आत्म बल स्वास्थ्य और मान सम्मान पर पड़ता है। माना जाता है कि रविवार को सूर्य देव की पूजा करने और उन्हें अर्घ्य देने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। जिससे व्यक्ति को जीवन में ऊर्जा सकारात्मक और सफलता प्राप्त होती है।

इस दिन विशेष रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करना, सूर्य मंत्र का जाप करना और सूर्य संबंधित वस्त्र जैसे लाल, नारंगी रंग पहनना शुभ होता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि रविवार के दिन आप भी भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से सरल उपाय को अपना सकते हैं।

कैसे बढ़ाएं आत्मविश्वास और सम्मान

रविवार के दिन सूर्योदय के समय स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करना और एक तांबे के लोटे से जल लेकर उसमें थोड़ी सी रोली मिलाकर भगवान सूर्य देव को अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने के दौरान ओम वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में सूर्य ग्रह बाली होता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास सम्मान और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

धन और समृद्धि के लिए

यदि आप लंबे समय से धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में आर्थिक समृद्धि आती है। इस उपाय को करने से न सिर्फ धन की देवी का आशीर्वाद मिलता है। बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच खुशहाली और स्थायित्व भी बना रहता है।

गाय और मछलियों की सेवा

रविवार के दिन गाय की सेवा करना और मछलियों को आटे की गोली खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। गाय को रोटी या हरा चारा खिलाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से धन संबंधी समस्याओं में भी सुधार होता है।

करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ

रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह स्तोत्र भगवान सूर्य को समर्पित है और इसे पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास, शक्ति और सकारात्मक का संचार होता है। आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आती है। मनोबल मजबूत होता है और कुंडली में सूर्य ग्रह का प्रभाव भी सुधरता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews