पटना से जम्मू तक धूं-धूं कर जल उठे रावण के पुतले, बुराई पर अच्छाई की हुई जीत

पटना से जम्मू तक धूं-धूं कर जल उठे रावण के पुतले, बुराई पर अच्छाई की हुई जीत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का त्यौहार देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूजन अर्चन करने के साथ दशहरा की शाम को रावण दहन किया जाता है। देश में भी जम्मू से लेकर पटना तक रावण दहन (Rawan Dahan) के बेहतरीन नजारे देखने को मिले हैं।

जम्मू में राजा रावण के पुतले का पारंपरिक रूप से दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन रावण दहन देखने के लिए एकत्रित हुए। अमृतसर में किए गए रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और आतिशबाजी का आनंद लेते हुए रावण दहन देखा।

Must Read- बम की तरह फटा TV, भयानक ब्लास्ट ने ली युवक की जान

पटना के गांधी मैदान में भी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सैकड़ों लोग यहां बुराई पर अच्छाई की जीत के साक्षी बने।

दिल्ली के रामलीला मैदान में भी रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया। यहां पर 90 फीट के रावण का दहन किया गया और पूरा माहौल मेले जैसा नजर आया।

लखनऊ और इसके आसपास के इलाके में सुबह से बारिश का दौर देखा गया। जिसकी वजह से रावण के पुतले पानी में गिले भी हो गए और गल गए। इस दौरान जगह-जगह शस्त्र पूजन का आयोजन भी किया गया और विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews