Hindi News

सावन की इन तिथियों पर करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, पापों से मिलेगी मुक्ति, पूरी होगी हर मनोकामना

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भोलेनाथ की पूजन से व्यक्ति को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह पूजन पाठ अगर सावन के महीने में कर ली जाए तो और भी ज्यादा शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। चलिए इस सावन किन तिथियों पर रुद्राभिषेक करना चाहिए यह जान लेते हैं।
सावन की इन तिथियों पर करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, पापों से मिलेगी मुक्ति, पूरी होगी हर मनोकामना

हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा महीना है जब भगवान शिव की आराधना की जाती है। वैसे तो भोलेनाथ की आराधना से विशेष फल प्राप्त होता है लेकिन अगर इसे सावन के महीने में कर लिया जाए तो मिलने वाला फल भी बढ़ जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस महीने में सच्चे मन से अगर पूजन की जाए तो महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इस समय रुद्राभिषेक करने का भी विशेष महत्व माना गया है। इस बार सावन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहने वाला है। ऐसे में अगर आप शिवजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ खास तिथियों पर रुद्राभिषेक कर सकते हैं। चलिए यह खास तिथि, रुद्राभिषेक करने की प्रक्रिया और इसके लाभ जान लेते हैं।

लाभदायक है रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक एक बहुत ही प्राचीन वैदिक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के दौरान भगवान शिव का दूध, जल, दही, घी, शहद से अभिषेक किया जाता है। जो रुद्राभिषेक करता है उसे अपने पापों और दुखों से मुक्ति मिल जाती है। इससे जीवन में सुख समृद्धि और सफलता आती है। कुंडली में चल रही ग्रह दोष की समस्या भी इससे खत्म हो जाती है।

रुद्राभिषेक करने की तिथि

आप 14 जुलाई सावन के पहले सोमवार, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त, 23 जुलाई सावन शिवरात्रि, 29 जुलाई नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इन तिथियां पर रुद्राभिषेक करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी।

होंगे ये लाभ

  • जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। भोलेनाथ की पूजन पाठ से उन्हें धन संपत्ति की प्राप्ति होने लगती है।
  • अगर मंगल दोष, कालसर्प दोष या फिर अन्य किसी ग्रह दोष का सामना कर रहे हैं तो इस विधि से शांति मिलती है।
  • रुद्राभिषेक इतना ताकतवर होता है कि इससे पूर्व जन्म और वर्तमान जीवन के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • अगर किसी तरह के रोग या मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं तो यह उपाय जरूर करना चाहिए।
  • रुद्राभिषेक करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि नकारात्मकता आपको घेर रही है तो यह जरूर करें।
  • संतान प्राप्ति करना चाहते हैं तो गाय के कच्चे दूध से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
  • जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। नौकरी करते हैं और उन्नति की राह देख रहे हैं। उनके लिए रुद्राभिषेक बहुत लाभदायक है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews