Tarot Card: धनु राशि के लोगों को विपरीत परिस्थितियों से मिलेगा छुटकारा, वृश्चिक वालों को बदलनी होगी सोच, जानें क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स

Tarot Card

Tarot Card Reading: हर व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में ज्योतिष के कई माध्यमों के जरिए पता लगाया जा सकता है। सिर्फ राशिफल की गणना ही नहीं बल्कि जन्म तिथि से निकले अंक, रत्न, वास्तु, फेंगशुई और टैरो कार्ड भी जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

टैरो कार्ड एक ऐसी विद्या है जिसमें ताश के कुछ पत्तों के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में पता किया जा सकता है। ताश के पत्ते बताते हैं कि व्यक्ति किस तरह के व्यक्तित्व का है और अपने आने वाले जीवन में उसे किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना होगा। चलिए आज हम आपको धनु और वृश्चिक राशि के जातकों के बारे में बताते हैं।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए जस्टिस कार्ड आया है। जो यह बताता है कि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जो आरोप लगाया जा रहे हैं आप अच्छी तरह से जानते हैं कि वह सही नहीं है और आप जो कर रहे हैं वह बिल्कुल सही रास्ता है। व्यर्थ की चिंता में पड़ने की जरूरत नहीं है। इस बात पर पूरा यकीन रखें की न्याय आपके ही मिलेगा। आपके आसपास बहुत से ऐसे लोग मौजूद हैं जो आपसे ईर्ष्या करते हैं। आपको अपमानित महसूस करने के लिए जो भी किया जा रहा है वह इन्हीं लोगों का किया हुआ है। आपके आसपास के लोगों के साथ बातचीत करने के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि कौन आपके लिए अच्छा सोचता है और कौन आपका बुरा चाहता है। आप भावनाओं में भाकर हर किसी के सामने सब कुछ बोल देते हैं और यही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो जाता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए फाइव ऑफ कप्स कार्ड आया है जो रिश्ते में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। आप थोड़ा शक्की किस्म के व्यक्ति है और अपने प्रिय जनों की व्यवहार पर अक्सर आपको शक हो जाता है। इस आदत के चलते अपने आप से नाराज हो जाते हैं और फिलहाल आप इसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। आप जिन से प्रेम करते हैं उन पर विश्वास और भरोसा करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह किसी भी रिश्ते की नींव होता है। पार्टनर के साथ आपका प्रेम संबंध बहुत गहरा है तो उसमें शक के बीज बोकर रिश्ते को खत्म करने की गलती बिल्कुल भी ना करें। परिस्थितियां अभी भी अनुकूल हो सकती है सोच बदलने की जरूरत है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews