सावन का पहला सोमवार 2025: बन रहे हैं 4 दुर्लभ योग, बस कर लीजिए ये 1 काम और बन जाइए धनवान

सावन 2025 का पहला सोमवार बेहद खास है क्योंकि इस दिन बन रहे हैं 4 शुभ और दुर्लभ योग। इस खास दिन अगर शिव भक्त केवल एक आसान उपाय कर लें, तो भगवान शिव की कृपा से धन, सुख और सफलता का आशीर्वाद मिल सकता है।
Sawan Somwar

सावन का महीना वैसे भी भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन जब इसका पहला सोमवार (Sawan Somwar) किसी दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के साथ आए, तो उसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। 2025 में सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है, और इस दिन चार शुभ योगों का संगम हो रहा है।

शास्त्रों और पंडितों के मुताबिक, जब एक ही दिन पर इतने दुर्लभ योग बनते हैं, तो उसका लाभ कई जन्मों के पुण्य जैसा होता है। ऐसे में अगर श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा की जाए और कोई विशेष उपाय किया जाए, तो धन और सौभाग्य की प्राप्ति निश्चित मानी जाती है।

कौन-कौन से हैं ये 4 शुभ संयोग?

शुक्ल योग

शुक्ल योग को हर कार्य में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। ये योग खासतौर से लक्ष्मी कृपा और धन वृद्धि के लिए उत्तम होता है। सावन के पहले सोमवार को ये योग बन रहा है, जो किसी वरदान से कम नहीं।

शिव योग

इस योग का नाम ही शिव योग है, यानी भगवान शिव से जुड़ा। इस दिन जो भी शिव आराधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शिव योग में रुद्राभिषेक या महामृत्युंजय जाप करने से विशेष फल मिलता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

ये योग बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो जीवन में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं। इस योग में की गई पूजा, व्रत या उपाय शीघ्र फल देने वाले होते हैं।

पुष्य नक्षत्र का मेल

सोमवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही शुभ और दुर्लभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र स्वयं धन और उन्नति का प्रतीक है, और जब ये शिव के दिन यानी सोमवार को पड़े, तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

ये एक आसान उपाय बना सकता है आपको धनवान

अगर आप इस खास दिन पर कुछ विशेष नहीं कर सकते, तो केवल शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इस छोटे से उपाय से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। नौकरी, व्यापार या निवेश में लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है। घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews