यहां देखें T अक्षर से बच्चों के क्यूट नामों की लिस्ट, अर्थ भी है शानदार

Baby names

Baby Name: अगर आपके घर में भी नए मेहमान की एंट्री हुई है, तो जाहिर सी बात है अब सब कुछ उसके हिसाब से ही हो रहा होगा। परिवार के सभी सदस्य उसकी आवभगत में जुट गए होंगे और खाने से लेकर उसे पहनने और सुलाने तक हर चीज की भागम भाग मची हुई होगी। इन सब के बीच आपके बच्चे का नामकरण भी करना होगा।

बच्चे का नामकरण हर मां-बाप के लिए उनकी जिंदगी का एक अहम पल होता है। ऐसे में जब भी बच्चे को नाम दिया जाता है तो काफी खोजबीन के बाद उसका अर्थ पता लगाया जाता है। मां बाप यह तो चाहते हैं कि बच्चे का नाम यूनिक और मॉडर्न हो लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि नाम का उनके बच्चे पर अच्छा असर होना चाहिए। अगर आपके घर आए बच्चे का नाम T अक्षर पर निकला है, तो आज हम आपको कुछ परफेक्ट नाम बताते हैं।

बेटे के नाम

तक्ष

यह दो अक्षर का बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। इस नाम का अर्थ भी बहुत सुंदर है। जिस तरह से हम आंखों को चक्षु कहते हैं ठीक उसी तरह से कबूतर की आंखें तक्ष कहलाती है।

तनुष

यह भी बेटे के लिए सुंदर नाम है, जो थोड़ा यूनिक भी रहेगा। ये नाम भगवान शिव से प्रेरित है जो बच्चे में अच्छे गुणों का विकास करेगा।

तन्मय

तन्मय एक सुंदर सा नाम है, जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ लीन यानी मग्न है, जो आपके बच्चे को उसके लक्ष्य के प्रति हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

तुषार

यह एक खूबसूरत सा नाम है जो सुनने में भी अच्छा लगता है। तुषार का मतलब आकर्षक होता है। इस नाम के जातक अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के होते हैं।

तविश

यह एक मॉडर्न और यूनिक नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ स्वर्ग होता है, जो बच्चे के जीवन को खुशहाली से भरेगा।

बेटी के नाम

तेजल

तेजल बेटी के लिए एक आकर्षक नाम है, जिसका अर्थ प्रतिभाशील होता है। यह नाम आपकी बच्ची में प्रतिभाओं का भंडार भरेगा।

तन्वनी

ये एक प्यारा सा नाम है जो काफी यूनिक भी लगेगा। इस नाम का अर्थ सुंदर होता है जो आपकी खूबसूरत से बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है।

तनिष्का

यह एक शानदार नाम है और काफी माडर्न भी है। अच्छी परख को तनिष्का कहा जाता है। इस नाम के मुताबिक ही आपकी बेटी में हर चीज को परखने के बेहतरीन गुण आएंगे।

तनिशी

ये बहुत ही सुंदर नाम है, जो बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। यह देवी दुर्गा के नाम से प्रेरित है और उन्हें इस नाम से भी पुकारा जाता है।

तान्या

तान्या एक सुंदर और यूनिक नाम है, जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भी बेटी ही होता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews