शनि-राहु की युति अगले 34 दिनों तक दिखाएगी अपना असर, इन 5 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल

ग्रह नक्षत्र अक्सर एक दूसरे के साथ मिलकर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। शनि राहु की युति आने वाले कुछ दिनों तक पांच राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचाने वाली है।
Shani Rahu Yuti

हर व्यक्ति की कुंडली में नौ ग्रह विराजित है, जिनकी चाल में समय-समय पर परिवर्तन आता है। जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने का काम करता है। शनि और राहु यह दोनों ऐसे ग्रह हैं जो अगर शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली बना देते हैं। वहीं अगर इनकी स्थिति डगमगाती है तो व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है।

शनि और राहु जब मिलते हैं तो किसी भी व्यक्ति के जीवन को बहुत गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं। इन दोनों के मिलन को शनि राहु युति के नाम से पहचाना जाता है। यह युति जल्द ही होने वाली है जो आने वाले 34 दिनों तक कुछ राशियों के लोगों को जबरदस्त उतार-चढ़ाव में डालेगी।

हो चुका है शनि गोचर

बता दें कि 29 मार्च को शनि गोचर हो चुका है और वह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इधर राहु पहले से ही मीन में विराजित है और अब शनि भी यहां विराजमान हो चुके हैं। अब 18 में को राहु का गोचर होगा। लेकिन इसके पहले शनि राहु की युति पांच राशियों को जबरदस्त कष्ट में डालने वाली है।

कैसी होती है शनि राहु युति (Shani Rahu Yuti)

शनि राहु की युति को पिशाच योग के नाम से पहचाना जाता है। दरअसल ज्योतिष में शुभ और अशुभ योगों की श्रेणी है और यह युति अशुभ योगों में गिनी जाती है। 18 में को राहु मीन राशि को छोड़कर कुंभ राशि में जाएंगे। उसे समय तक पिशाच योग अपना प्रभाव दिखाने वाला है। चल जान लेते हैं वह कौन सी पांच राशियों हैं, जिन्हें कष्टों का सामना करना होगा।

मेष

मेष राशि के लोगों को इस समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिना किसी काम के भाग दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। जो लोग किसी योजना पर काम कर रहे हैं उनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। अनचाही घटना होगी जिससे झटका लगेगा। इन लोगों को कार्य क्षेत्र में संघर्षों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का जीवन उलझन से भरा हुआ रहेगा। इन लोगों का दिमाग ठीक तरह से काम नहीं करेगा। यह भ्रम में रहेंगे जिस वजह से सही फैसले पर पहुंच पाना मुश्किल होगा। अगर कोई जरूरी निर्णय लेना है तो कुछ दिनों तक इसे टाल दें। तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी स्थिति ऐसी रहेगी की आमदनी तो कम होगी लेकिन खर्च बहुत ज्यादा रहेगा। आप किसी बीमारी का सामना कर सकते हैं जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। इस समय में दुश्मन बलवान नजर आएंगे लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को शनि और राहु की युति कुछ चीजों में परेशान करेगी। उनके रिश्ते में मनमुटाव होगा और आपसी मेलजोल बिगड़ सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में दिक्कत आ सकती है। मानसिक तनाव का सामना करेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई ना कोई परेशानी आएगी जिसकी वजह से आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। तनाव और चिड़चिड़ापन का सामना करेंगे। अगर कोई शारीरिक या मानसिक समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews